क्यों 15 अगस्त को होता है ध्वजारोहण और 26 जनवरी को फहराया जाता है तिरंगा?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराते हैं राष्ट्रपति?
लोगों के मन में यह भी सवाल होता है कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति और 15 अगस्त को प्रधानमंत्री क्यों झंडा फहराते हैं? दरअसल, इसके पीछे की वजह यह है कि जब 15 अगस्त, 1947 में भारत आजाद हुआ था, तो प्रधानमंत्री ही उस दौरान देश के मुखिया थे। इसके कारण प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ध्वजारोहण किया था। इसके बाद जब गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ, तो उस समय डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति पद की शपथ ले चुके थे। इसके कारण वही देश के संवैधानिक प्रमुख थे। इसलिए पहले गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया था। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चलती आ रही है।