फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Red Snakes: खूबसूरत और खतरनाक होते हैं लाल रंग के ये 7 सांप, इनमें से एक काट ले तो इंसान की मौत तय

Tue, 18 Nov 2025 04:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Red Snakes: सांप सबसे जहरीले जीवों में शामिल है। इसकी दुनियाभर में तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
खूबसूरत और खतरनाक होते हैं लाल रंग के ये 7 सांप - फोटो : Adobe Stock
Red Snakes: सांप सबसे जहरीले जीवों में शामिल है। इसकी दुनियाभर में तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की 69 प्रजातियां ऐसी हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं, तो वहीं 40 जमीन पर रहने वाले हैं। सांप के कई रंग होते हैं। आज हम आपको कुछ लाल रंग के सापों के बारे में बताएंगे, जिनमें कुछ बेहद खतरनाक होते हैं। 

रेड माउंटेन रेसर

रेड माउंटेन रेसर सांप एक खूबसूरत लाल रंग का सांप है। यह नेपाल, भूटान, उत्तरी भारत और दक्षिणी चीन के ठंडे पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। बताया जाता है कि एक विषहीन सांप है, जो अपनी तेज गति और चमकदार काले धब्बों के लिए जाना जाता है। यह शाम के समय सक्रिय होता है और पत्तों या लकड़ियों के नीचे छिप जाता है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
खूबसूरत और खतरनाक होते हैं लाल रंग के ये 7 सांप - फोटो : Adobe Stock
रेड कोरल कुकरी स्नेक

यह सांप भारत और बांग्लादेश में बंजर मिट्टी और जंगलों में पाया जाता है। चमकदार लाल रंह का यह सांप जमीन के भीतर रहता है और यह कीचड़ खाता है। माना जाता है कि इस सांप की पूंछ काफी खतरनाक होती है।
 
विज्ञापन

3 of 7
खूबसूरत और खतरनाक होते हैं लाल रंग के ये 7 सांप - फोटो : Adobe Stock
रेड सैंड बोआ

भारत में पाए जाने वाला यह सांप लाल‑भूरे रंग का होता है। यह सांप काफी मोटा होता है और माना जाता है कि यह सांप खतरनाक नहीं होता है। यह अधिकतर रेतीले जगहों पर देखने को मिलता है और धीरे धीरे मिट्टी में समा जाता है। 
 

4 of 7
खूबसूरत और खतरनाक होते हैं लाल रंग के ये 7 सांप - फोटो : Adobe Stock
रेड कॉफी स्नेक

यह सांप खतरनाक नहीं होता है। अमेरिका और मेक्सिको के जंगलों में पाए जाते हैं। गहरा लाल रंग और मुलायम सिर वाला यह सांप जहरीला नहीं होता है। यह शायद ही कभी इंसानों को काटता है। 

Viral Video: इलेक्ट्रिक स्कूटर से फिसली लड़की, SUV चढ़ी ऊपर से और निकल गई, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
विज्ञापन

5 of 7
खूबसूरत और खतरनाक होते हैं लाल रंग के ये 7 सांप - फोटो : Adobe Stock
ब्लू मलय करल स्नेक

यह सांप एक खूबसूरत, पतला और मध्यम आकार का जहरीला सांप है। यह दक्षिणपूर्व एशिया में पाया जाता है। गहरा, चमकदार नीला शरीर इसकी पहचान है। इसके शरीर पर सफेद या हल्के नीले रंग की धारियां बनी रहती हैं। इसका सिर और पूंछ लाल होती है। यह सांप बहुत जहरीला होता है और इसके जहर में न्यूरोटॉक्सिन होता है, जिससे तंत्रिका तंत्र को लकवा मार सकता है। अगर ये किसी इंसान को काट ले, तो उसका बच पाना मुश्किल है। 

Plane Viral Video: रनवे पर उतरते ही विमान में लगी और बन गया आग गोला, वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
विज्ञापन

6 of 7
खूबसूरत और खतरनाक होते हैं लाल रंग के ये 7 सांप - फोटो : Adobe Stock
रेड-हेडेड क्रेट

यह सांप थाईलैंड, मलेशिया, भारत और इंडोनेशियाई के जंगलों में पाया जाता है। यह सांप रात में ही ज्यादा सक्रिय होते हैं। इसका लाल सिर‐पूंछ खतरे का संकेत हैं। एक जहरीला सांप है जिसका वैज्ञानिक नाम बंगारस फ्लेविसेप्स है। यह दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है और इसकी लंबाई 2.1 मीटर यानी 7 फीट तक हो सकती है।

Viral: मास्टर ने Nose को लिखा NOZE, टीचर की गलत इंग्लिश का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने तुरंत किया सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खूबसूरत और खतरनाक होते हैं लाल रंग के ये 7 सांप - फोटो : Adobe Stock
रोल्ड रेड बेल्ली स्नेक

यह नॉर्थ अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है। यह एक छोटा, नाजुक सांप है जिसकी पेट की ओर चमकदार लाल पट्टी होती है। यह सांप खतरनाक तो नहीं होता है, लेकिन डरावना जरूर माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें