Mars New Image: ग्रहों की दुनिया में मंगल ग्रह को जानने की वैज्ञानिकों में काफी लंबे समय से दिलचस्पी रही है। लाल ग्रह के रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक वर्षों से शोध कर रहे हैं। अब इस बीच मंगल ग्रह की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।
यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने मंगल की ये हैरान कर देने वाली नई तस्वीरें जारी की हैं, जो ग्रह के सबसे बड़े ज्वालामुखी, ओलंपस मॉन्स की हैं। इस ज्वालामुखी की ऊंचाई 26 किलोमीटर है और माउंट एवरेस्ट से करीब तीन गुना है। इसका आधार 600 किलोमीटर से भी ज्यादा फैला हुआ है। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह ज्वालामुखी कितना विशाल है।