कोरोना वायरस के फैलने के बाद से ही चीन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस के फैलने की शुरुआत हुई थी। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें चीन के वैज्ञानिक चमगादड़ों की एक गुफा में सैंपल लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। सैंपल लेने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया गया है। इस दौरान लापरवाही बरती गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बात का पता कर रहा है कि कोरोना वायरस की शुरुआत कैसे हुई।