फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद तनाव में रहते थे सिराज, मां की एक फोन कॉल से बदली जिंदगी, आज रचा इतिहास

Mon, 18 Jan 2021 03:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter@BCCI
मोहम्मद सिराज ने ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर कई कीर्तिमान बना डाले हैं। टीम के प्रमुख गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में जिस तरह से सिराज ने गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व किया और अपनी सटीक लाइन लेंथ से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया, उसकी हर तरह तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बैकअप गेंदबाज के तौर पर गए सिराज के लिए पिछले कुछ महीने चुनौतियों से भरे रहे। उन्होंने इस दौरान नवंबर में अपने पिता को खोया, इसके बाद उन्हें अपने डेब्यू मैच में ही नस्लभेद का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों द्वारा उन्हें मैदान में अपशब्द कहे गए। इन सबके बावजूद सिराज अपने लक्ष्य से नहीं डगमगाए और तमाम चुनौतियों से लड़ते हुए ब्रिस्बेन में वह कर दिखाया जो भारत के दिग्गज गेंदबाजों ने अपने समय में किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
सिराज ने मैच के बताया कि कैसे उनकी मां से फोन पर हुई बातचीत ने उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। हैदराबाद के इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने बताया कि वह मैच से पहले बहुत घबराए हुए थे लेकिन मां द्वारा फोन पर हुई बात के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया।

4 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
उन्होंने कहा कि मेरे पिता के निधन के बाद मेरे लिए यह बहुत कठिन स्थिति थी लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं यहां पांच विकेट ले पाया। लेकिन मां से बात करने के बाद मेरा आत्मविश्वास और बढ़ गया और मैं मानसिक तौर पर मजबूत हुआ। मेरी कोशिश सिर्फ अपने पिता के सपने को पूरा करने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेब्यू मैच में सिराज ने पांच विकेट लिए - फोटो : ट्विटर @imraina
बता दें कि चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में सिराज के पांच और शार्दुल ठाकुर के चार विकेट की मदद से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 294 रन के स्कोर पर समेटने में सफल रहे। अब भारतीय टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 324 रनों की दरकार है और उसने बिना विकेट गंवाए चार रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें