फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में सालों से टंगी थी ऐसी दुर्लभ पेंटिंग, एक झटके में महिला बन गई करोड़पति

Thu, 26 Sep 2019 01:36 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सिमाबुए की दुर्लभ पेंटिंग - फोटो : Facebook/Lesia Maruschak
कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारे घर में ही कई ऐसी चीजें होती हैं, जो बेहद ही नायाब होती हैं, लेकिन उनके बारे में हमें पता नहीं होता और जब पता चलता है तो हम चौंक जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है फ्रांस के कॉम्पैनियन शहर में रहने वाली एक महिला के साथ, जिसकी रसोई में सालों में एक पेंटिंग टंगी हुई थी, लेकिन उसे उसकी कीमत नहीं पता थी और जब पता चली तो वो एक झटके में ही करोड़पति बन गई। 

विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दरअसल, फिलोमेन वोल्फ नामक महिला ने पेंटिंग को अपनी रसोई में गैस चूल्हे के ऊपर टांग रखा था। उसने बताया कि वो उसे साधारण पेंटिंग मानती थी। परिवार ने धार्मिक प्रतीक के तौर पर उसे घर में रखा था। उसे इस पेंटिंग के महत्व के बारे में तब पता चला, जब वो अपना घर बेच रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : needpix.com
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने इसी साल जून में अपना पुराना घर बेचकर नया घर लेने की योजना बनाई थी। चूंकि महिला का घर साल 1960 में बना था, इसलिए उसने घर में रखे सामान की कीमत लगाने के लिए नीलामी विशेषज्ञों को बुलाया। इस दौरान विशेषज्ञों ने पेंटिंग की जो कीमत लगाई, उसे सुनकर वो चौंक गई। 

4 of 6
सिमाबुए और उनकी दुर्लभ पेंटिंग - फोटो : Social media
नीलामी विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पेंटिंग 13वीं सदी की है। माना जा रहा है कि इसे वर्ष 1280 में बनाया गया था। इस पेंटिंग को इटली के मशहूर पेंटर चिमाबुए की कृति बताया जा रहा है। चिमाबुए को सेनी-डी-पेपो के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
सिमाबुए की अन्य दुर्लभ पेंटिंग्स - फोटो : Social media
इस पेंटिंग की कीमत 31 करोड़ रुपये से 46 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। इसकी लंबाई 26 सेंटीमीटर और चौड़ाई 20 सेंटीमीटर है। जानकारी के मुताबिक, सेनी-डी-पेपो ने ईसाई समुदाय के जज्बातों को दर्शाते हुए इसी तरह की कुल आठ पेंटिंग बनाई थी। यह पेंटिंग भी उन्ही में से एक है। ऐसी ही दो पेंटिंग इस वक्त लंदन की नेशनल गैलरी में रखी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
इस दुर्लभ पेंटिंग के बारे में महिला का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि यह पेंटिंग कहां से आई, उसके परिवार को कैसे मिली और उसके घर में कितने सालों से है। बताया जा रहा है कि इस पेंटिंग की नीलामी 27 अक्तूबर को की जाएगी। आपको बता दें कि महिला के घर से करीब 100 अन्य नायाब चीजें भी मिली हैं, जिनकी कीमत करीब चार लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें