फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022: इस राज्य में बहनें भाइयों को देती हैं मरने का श्राप, जानें इस अनोखी परंपरा के बारे में

Sat, 06 Aug 2022 01:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस राज्य में बहनें भाइयों को देती हैं मरने का श्राप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
Raksha Bandhan 2022: भारत अपने अलग-अलग त्योहरों और रीति रिवाजों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इन्हीं त्योहारों में शामिल है रक्षाबंधन जो सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को दर्शाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई के हाथ की कलाई पर राखी बांधती हैं और अपनी रक्षा का वचन मांगती हैं। इसके अलावा बहनें भगवान से भाइयों की सुख-समृद्धि की दुआ करती हैं। 

रक्षाबंधन के साथ ही भाई दूज पर भी बहनें भाईयों के लंबी उम्र की कामना करती हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा राज्य है जहां बहनें भाइयों को मरने का श्राप देती हैं। यह सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। भाईयों को श्राप देने के बाद बहनें इसके लिए प्रायश्चित भी करती है। यह एक परंपरा है जो सालों से चली आ रही है। आइए जानते हैं कि आखिर यह परंपरा क्या है और किस राज्य में मनाई जाती है। 
विज्ञापन

2 of 5
इस राज्य में बहनें भाइयों को देती हैं मरने का श्राप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
जानिए कहां मनाई जाती है परंपरा

यह अजीबोगरीब परंपरा छत्तीसगढ़ में मनाई जाती है। राज्य के जशपुर जिले में एक विशेष समुदाय के लोग इसका पालन करते हैं। इस समुदाय की लड़कियां अपने भाइयों को मरने का श्राप देती हैं और ऐसा भाई दूज के दिन किया जाता है। भाई दूज के दिन बहनें सुबह उठने के बाद भाइयों को श्राप देती हैं। इसका प्रायश्चित करने के लिए बहनें अपनी जीभ पर कांटा चुभाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इस राज्य में बहनें भाइयों को देती हैं मरने का श्राप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
इसके बाद जशपुर जिले में विशेष समुदाय की लड़कियां भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। सालों से इस परंपरा का पालन किया जा रहा है। 

4 of 5
इस राज्य में बहनें भाइयों को देती हैं मरने का श्राप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
क्या है परंपरा के पीछे की कहानी 

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, यमराज एक बार धरती पर एक ऐसे व्यक्ति को मारने के लिए आए जिसकी बहन ने कभी उसे कोई श्राप न दिया हो। यमराज के बहुत खोजने ऐसा शख्स मिल गया जिसकी बहन ने कभी भी उसे श्राप नहीं दिया था और वह अपने भाई से बहुत प्यार करती थी। यमराज के योजना की भनक उसकी बहन को लग जाती है कि वह उसके भाई का प्राण लेना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस राज्य में बहनें भाइयों को देती हैं मरने का श्राप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixels

यह जानने के बाद बहन अपने भाई को गाली देती है और श्राप देती है जिसकी वजह से यमराज उसके प्राण नहीं ले पाते हैं। इससे इस व्यक्ति का जीवन बच जाता है। तब से ही यह परंपरा चली आ रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें