Rambagh Palace: भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत होटल स्थित हैं। यह अपनी सुविधाओं और खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कई होटल मौजूद हैं। गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में पर्यटकों के लिए कई ऐतिहासिक स्थल हैं। इस स्थलों पर पूरे साल दुनियाभर के पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर आज भी कई किले और पैलेस मौजूद हैं जिनकी खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां पर अब कई किलों को होटल्स में बदल दिया गया है।
जयपुर में स्थित होटल्स अपनी बेहतर सुविधाओं और खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही होटल के बारे में बताने वाले हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके साथ ही माना जाता है कि यह भारत का सबसे महंगा होटल है। जयपुर के रामबाग पैलेस को प्रतिष्ठित ट्रैवल प्लस लेजर इंडियाज बेस्ट अवॉर्ड्स 2021 में बेस्ट लग्जरी होटल का खिताब दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
Rambagh Palace most expensive hotel in India
- फोटो : tajhotels
यह खूबसूरत महल कभी जयपुर के राजा का निवास स्थान था। साल 1835 में इसका निर्माण कराया गया था। साल 1925 में रामबाग पैलेस जयपुर के महाराजा का हमेशा के लिए निवास स्थान बन गया था। इसके बाद महाराजा सवाई मान सिंह ने साल 1957 में इस महल को आलीशान होटल में बदल दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
Rambagh Palace most expensive hotel in India
- फोटो : tajhotels
रामबाग पैलेस 47 एकड़ में बनाया गया है। इसमें कई आलीशान सुईट, मार्बल के गलियारे, हवादार बरामदे और राजसी गार्डन मौजूद हैं। होटल के किराए की बात की जाए, तो इसके अलग-अलग रूम और सुईट का किराया ढाई लाख से 10 लाख रुपए तक है।
Rambagh Palace most expensive hotel in India
- फोटो : tajhotels
इसमें एक रॉयल डाइनिंग रूम और एक मास्टर बेडरूम के साथ ड्रेसिंग एरिया भी बनाया गया है। इसके साथ होटल में एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है, जिसमें कई सुविधाएं हैं।
Rambagh Palace most expensive hotel in India
- फोटो : tajhotels
अगर आपको गेम पसंद हैं, तो यहां पर पोलो गोल्फ, जीवा ग्रांडे स्पा, जकूजी, इंडोर, आउटडोर स्विमिंग, वॉकिंग ट्रेल, फिटनेस हब, योग मंडप में योग समेत कई सुविधा मौजूद हैं।