महाराष्ट्र के पुणे में डॉक्टर अभिजीत सोनवाने गरीबों खासकर भिखारियों के बीच काफी मशहूर हैं। डॉक्टर अभिजीत सोनवाने न सिर्फ उन लोगों का फ्री में इलाज करते हैं बल्कि दवाइयां भी उन्हें मुफ्त में बांटते हैं। डॉक्टर सोनवाने एक हफ्ते या एक महीने में एक बार नहीं करते बल्कि डेली रूटीन पर ये काम करते हैं। वह रोज दवाइयों का अपना बक्सा उठाकर बीमार भिखारियों की तलाश में निकलते हैं और उनका इलाज करते हैं।