फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान धोनी ने तीसरी बार उठाई IPL ट्रॉफी, चेन्नई सुपरकिंग्स ने फाइनल में लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार

Mon, 28 May 2018 11:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चेन्नई सुपर किंग्स IPL के 11वें सीजन की विजेता बन गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराते हुए सीएसके ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इसके पहले सिर्फ मुंबई इंडियंस ही तीन बार इस टूर्नामेंट को जीतने में कामयाब रही थी। अगली स्लाइड में जानिए ऐसे ही कुछ बड़े और दिलचस्प रिकॉर्ड
विज्ञापन

2 of 6
शेन वॉटसन के नाबाद शतक के बूते चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने तीसरी बार ये खिताब जीता है। मुंबई ने साल 2013, 2015 और 2017 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया था और ये तीनों ही खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले हैं। रोहित के बाद अब धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल चैंपियन बना दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया। चेन्नई एकमात्र ऐसी टीम बन गई जिसने अपने किसी भी प्रतिद्वंदी को आईपीएल के एक ही सीजन में 4 बार हराया हो। लीग मुकाबलों में दोनों ही बार सीएसके SRH पर भारी पड़ी तो फाइनल मुकाबले से पहले क्वालीफायर में भी धोनी सेना ने हैदराबादी निजामों को रौंदा था।

4 of 6

अगर धोनी की सेना ने हैदराबाद के खिलाफ 4-0 से क्लीन स्वीप किया कहे तो गलत नहीं होगा। 22 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स को चेन्नई ने 4 रनों से हराया। 13 मई को पुणे में सनराइजर्स को चेन्नई ने 8 विकेट से हराया। 22 मई को मुंबई में सनराइजर्स को चेन्नई ने क्वालिफायर-1 में 2 विकेट से हराया। 27 मई को मुंबई में सनराइजर्स को चेन्नई ने फाइनल में 8 विकेट से हराया।

विज्ञापन

5 of 6

कप्तान के तौर पर T20 में यह एमएस धोनी की 150वीं जीत थी। उनके इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं है। धोनी के बाद कप्तान के तौर पर गौतम गंभीर के नाम 98 जीत दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ipl
बता दें कि मुंबई के वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2018 के फाइनल में टॉस जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए बुलााया। हैदराबाद ने इस खिताबी मुकाबले में चेन्नई के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में वॉटसन के नाबाद शतक के बूते सीएसके ने 8 विकेट से फाइनल अपने नाम किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें