फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी तरीके से गर्भवती हुई लड़की, डिलीवरी के वक्त खुला राज तो बोली- मैं तो वर्जिन हूं

Wed, 20 Feb 2019 01:44 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
चीन के गुइयांग शहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को तेज पेट दर्द होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसके बाद उसने जो कुछ बताया वो काफी हैरान कर देने वाला था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : mirror.co.uk
दरअसल, यहां जब एक लड़की अस्पताल पहुंची तो उसे अचानक पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। हालांकि, गर्भवती लड़की ने दावा किया है कि मेरा कभी कोई प्रेमी था ही नहीं, मैं पूरी तरह से कुंवारी हूं। कुंवारी होने का दावा करने के बावजूद लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है जो काफी हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : mirror.co.uk
अंग्रेजी साइट मिरर के अनुसार, डॉक्टरों ने जब जांच करनी शुरू की तो लड़की ने डॉक्टरों की बातों पर भरोसा करने से मना कर दिया। लड़की का कहना है कि उसने कभी सेक्स ही नहीं किया है और न ही उसका कोई बॉयफ्रेंड भी है। बीते 15 फरवरी को गुइयांग इवनिंग पोस्ट के अनुसार गुइझोऊ प्रांत की राजधानी गुइयांग के एक अस्पताल की यह घटना है।

4 of 8
- फोटो : dailystar.co.uk
डॉक्टरों ने जब उसे कहा कि हो सकता है कि कभी नशे की स्थिति में किसी से संबंध बना हो, लड़की ने बताया कि उसे शराब से एलर्जी है वह शराब कभी छूती भी नहीं नहीं है। डॉक्टरों को इस मामले पर तब और आश्चर्य हुआ जब लड़की पढ़ी-लिखी होने के बाद भी ऐसा बोल रही थी।
विज्ञापन

5 of 8
डॉक्टरों का कहना है कि ये कोई पहला मामला नहीं है पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जब ठीक डिलिवरी के समय ही लड़की को पता चला हो कि वह प्रेग्नेंट है। इस लड़की का वजन अधिक था और उसके पीरियड्स भी असामान्य रहते थे, इसलिए उसे पता नहीं चला कि वह प्रेग्नेंट है। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : dailystar.co.uk
उसके बाद मेडिक्स पर जोर देने से जटिल मामले सी-सेक्शन को अंजाम देने से पहले सबसे पहले वर्जिनिटी टेस्ट करते हैं। लड़की डॉक्टरों से जिद करने लगी कि पहले उसका वर्जिनिटी टेस्ट किया जाए क्योंकि उसने कभी संबंध नहीं बनाए। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि डॉक्टरों को उसे मनाने में काफी वक्त लगा। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : dailystar.co.uk
आखिर में अस्पताल ने लड़की पर एक आपातकालीन सी-सेक्शन करने के लिए सहमति व्यक्त की और लड़की ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन लड़की ने नवजात बच्चे को पालने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : डेमो
बताया जा रहा है कि अस्पताल ने उसके माता-पिता को नवजात बच्चा सौंप दिया। जबकि अभी परिवार ने ये तय नहीं किया है कि बच्चे को एडॉप्शन के लिए दिया जाए या नहीं। खबरों के अनुसार, महिला अकेली रहती है और अपने वजन और अनियमित मासिक चक्र के कारण, कभी गौर नहीं करती कि वह गर्भवती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें