फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 10 शक्तिशाली युद्ध स्मारक, जो बने थे शहीदों की याद में

Mon, 25 Feb 2019 10:05 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
War Memorials - फोटो : Social media
आजादी के 70 सालों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शहीदों की याद में बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्धाटन कर उसे देशवासियों को समर्पित किया। 24 एकड़ में फैले इस स्मारक में 16 ऑनर वॉल बने हैं, जिस पर लगे बोर्ड पर आजादी के बाद हुए युद्ध और आतंकवाद निरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए 25 हजार 942 जवानों के नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं। इस मौके पर आज हम आपको दुनियाभर के कुछ ऐसे स्मारकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें किसी न किसी युद्ध में मारे गए लोगों की याद में बनाए गए थे। 
विज्ञापन

2 of 11
Vietnam War Memorial - फोटो : Social media
अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित वियतनाम युद्ध स्मारक 2 एकड़ में फैला हुआ है। इस स्मारक को 13 नवंबर, 1982 को खोला गया था। वियतनाम युद्ध में भाग लेने वाले अमेरिकी सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए इस स्मारक का निर्माण किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 11
Holocaust Memorial - फोटो : Social media
जर्मनी के बर्लिन में स्थित होलोकॉस्ट मेमोरियल को 10 मई 2005 को खोला गया था। दरअसल, हिटलर ने अपने शासन के दौरान 5 लाख सोवियत यहूदियों की हत्या कर दी थी। यह स्मारक उन्हीं की याद में बनाया गया है। 

4 of 11
USA Memorial - फोटो : Social media
9/11 मेमोरियल अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। इस स्मारक स्थल को 11 सितंबर, 2011 को खोला गया था। इसे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमलों में मारे गए 3,000 लोगों की याद में बनवाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 11
Vimy Ridge - फोटो : Social media
विमी रिज को कनाडा के राष्ट्रीय विमी मेमोरियल के रूप में भी जाना जाता है। यह एक युद्ध स्मारक स्थल है जो फ्रांस में स्थित है। वर्ष 1917 में विमी रिज के युद्ध में मारे गए 10,000 से अधिक कनाडाई सैनिकों को सम्मानित करने के लिए 26 जुलाई, 1936 को इस स्मारक का अनावरण किया गया था। 
विज्ञापन

6 of 11
Choeung Ek - फोटो : Social media
चोइंग एक नामक स्मारक कंबोडिया में स्थित है। खमेर रूज शासन के दौरान मारे गए दस लाख से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से इस स्मारक का निर्माण वर्ष 1998 में किया गया था। 
विज्ञापन

7 of 11
National War Memorial Canada - फोटो : Social media
कनाडा में स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक को अलग-अलग युद्धों में मारे गए कनाडाई लोगों को सम्मानित करने के लिए 21 मई, 1939 को खोला गया था। यह मूल रूप से प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए कनाडाई लोगों को सम्मानित करने के लिए बनाया गया था। 

8 of 11
Tjentiste Monument - फोटो : Social media
तजेन्तिस्ते स्मारक बोस्निया और हर्जेगोविना में स्थित है। इस स्मारक का निर्माण वर्ष 1947 में 7,500 युगोस्लावियन सेना के सदस्यों को सम्मानित करने के लिए किया गया था, जो सुत्जेस्का युद्ध में मारे गए थे।  

9 of 11
Korean War Memorial, Arlington - फोटो : Social media
आर्लिंग्टन में स्थित कोरियाई युद्ध स्मारक का निर्माण कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए 6 लाख से अधिक अमेरिकी और संयुक्त राष्ट्र सैनिकों की याद में 27 जुलाई, 1995 को किया गया था। 

10 of 11
Marine Corps War Memorial - फोटो : Social media
वर्जीनिया में स्थित मरीन कोर युद्ध स्मारक का निर्माण अमेरिकी समुद्री वाहिनी को सम्मानित करने के लिए किया गया था, जो वर्ष 1775 के युद्ध में मारे गए थे। 
विज्ञापन

11 of 11
Memorial to the Victims of Communism - फोटो : Shutterstock.com
चेक गणराज्य के प्राग में स्थित यह स्मारक 1948 और 1989 के बीच साम्यवाद युग के पीड़ितों को समर्पित है। यह स्मारक साम्यवाद के राजनीतिक कैदियों को श्रद्धांजलि देता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें