फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: यहां पर तालाब का पानी अचानक हुआ गुलाबी, जानिए इसके पीछे की डराने वाली वजह

Tue, 14 Nov 2023 06:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

पहले पानी के गुलाबी होने के पीछे की वजह जहरीली काई को माना जा रहा था, लेकिन लैब के जांच में पता चला कि वजह यह नहीं है।
विज्ञापन
1 of 1
Pond in Hawaii turns a mysterious pink colour - फोटो : AqssssFajr/X
Ajab-Gajab: दुनिया में समय-समय पर कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो बेहद हैरान करने वाली होती हैं। अब इस बीच एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक तालाब के नीले रंग का पानी अचानक गुलाबी हो गया है। इसके पीछे की वजह बेहद डराने वाली है। अमेरिका के हवाई में यह तालाब स्थित है। सोशल मीडिया पर इस तलाब की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लोग देखने के लिए दूर-दूर से जा रहे हैं। 

केलिया पॉन्ड नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूजी के स्वयंसेवकों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं ऐसा देखा। कुछ लोग बीते 70 साल से तालाब को देखते आ रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिफ्यूजी मैनेजर ब्रेट वॉल्फ का कहना है कि यहां से जाने वाले एक शख्स ने सबसे पहले देखा और जानकारी दी। उसने बताया कि वहां पर कुछ अजीबोगरीब हो रहा है। पहले लोगों ने इसे मजाक के तौर पर लिया। 

लेकिन बाद अधिकारियों ने महसूस किया कि तालाब के गुलाबी रंग की वजह चिंताजनक हो सकती है। अमेरिका के हवाई के माउ में यह तालाब स्थित है, जो सूखे की मार झेल रहा है। वैज्ञानिक मानते हैं इसके पीछे की वजह सूखा भी हो सकता है। 

Ajab-Gajab: फ्लाइट से यात्रा कर रहे शख्स के कैमरे में कैद हुआ एलियन का परिवार! सोशल मीडिया पर मचा तहलका

पहले पानी के गुलाबी होने के पीछे की वजह जहरीली काई को माना जा रहा था, लेकिन लैब के जांच में पता चला कि वजह यह नहीं है। इसकी वजह पानी गुलाबी होने की पीछे हेलोबैक्टीरिया नाम का ऑर्गैनिज्म हो सकता है। 

Bhai Dooj Memes: सोशल मीडिया पर वायरल हुए भाई दूज के मजेदार मीम्स, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

हेलोबैक्टीरिया एक तरह के आर्किया या सिंगल-सेल वाले जीव होते हैं, जो ज्यादा नमकीन पानी में पैदा होते हैं। केलिया पॉन्ड क्षेत्र में लवणता वर्तमान में समुद्री जल की लवणता से दो गुना अधिक है।

Predictions: नए नास्त्रेदमस ने की डरावनी भविष्यवाणी, 2024 में होगा तीसरा विश्व युद्ध, इस देश में मचेगी तबाही 

वोल्फ का कहना है कि तालाब पहले भी सूखे और उच्च लवणता की मार झेल रहा है, लेकिन इसके रंग बदलने के पीछे की वजह अभी भी एक रहस्य है। अभी इसका डीएनए विश्लेषण किया जाना बाकी है। लोगों को पानी के भीतर नहीं जाने की सलाह दी गई है और इसमें मौजूद किसी मछली को भी नहीं खाने की सलाह दी गई है। अभी पानी का रंग बदलने की वजह की जांच की जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें