पोकवीड
- फोटो : Pixabay
तरह तरह के व्यंजन
वे बताते हैं, "2014 में जब मैंने रेस्तरां खोला तो इसमें मेरी दिलचस्पी फिर से जागी और मैंने अपनी नानी, जिनका नाम नाना है, से इसे बनाने का तरीका पूछा। बस फिर क्या था, मैंने वही तकनीक अपने सहयोगियों को बताई, अच्छे पौधों की पत्तियां तोड़ी और व्यंजन तैयार था।" हर बसंत में, बार्लो एक महीने तक अपने रेस्तरां एयरलूम में इसका व्यंजन बनाते हैं। वे बताते हैं कि रेस्तरां के बगल में ही इन पौधों का एक झुरमुट है और कभी-कभी कुछ ग्राहक एकदम सटीक आकार की पत्तियां अपने जमीन से ले आते हैं।
बेशक, कुछ शैफ इस तरह के जहरीले पौधे से बना व्यंजन परोसने में हिचकिचाएंगे। लेकिन बार्लो को न केवल अपने सहयोगियों पर भरोसा है बल्कि नाना द्वारा बताए गए व्यंजन बनाने के तरीके पर भी भरोसा है। अतीत में उन्होंने इस पौधे के फलों के रस से आइसक्रीम बनाकर भी परोसा है, हालांकि, इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि गलती से भी कोई बीज न पिस जाए।