फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Kumbh: महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हैं बवंडर बाबा से लकेर डिजिटल मौनी बाबा तक, जानिए इनके बारे में

Tue, 21 Jan 2025 08:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Maha Kumbh 2025:  महाकुंभ में देशभर से अनोखे बाबा भी पहुंच रहे हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन बाबा के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हैं बवंडर बाबा से लकेर डिजिटल मौनी बाबा तक - फोटो : adobe stock
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में गंगा, युमना और सरस्वती नदी के संगम तट पर महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू हो चुका है, जो 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ में पवित्र संगम में स्नान करने के लिए साधु-संतों के अलावा दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में देशभर से अनोखे बाबा भी पहुंच रहे हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन बाबा के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हम आपको अपनी इस खबर में कुछ अनोखे बाबाओं के बारे में बताएंगे। 

एंबेसडर में ही रहते बाबा

प्रयागराज महाकुंभ में एंबेसडर वाले बाबा भी पहुंचे है, जिनका नाम महंत राज गिरी नागा बाबा है। इनको एंबेसडर बाबा के नाम से भी जाना जाता है। महंत राज गिरी नागा बाबा अपनी खुद की सवारी लेकर चलते है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया है कि वह अपनी गाड़ी में ही रहते हैं। एंबेसडर वाले बाबा के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हैं बवंडर बाबा से लकेर डिजिटल मौनी बाबा तक - फोटो : X/@VikashMohta_IND
कौन हैं रुद्राक्ष वाले बाबा? 

महाकुंभ में पहुंचे रुद्राक्ष वाले बाबा की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। इनका नाम गीता नन्द महाराज है। वह अपने सिर सवा दो लाख रुद्राक्ष धारण करते हैं, जिसका वजन करीब 45 किलो है। उनके शरीर पर भी रुद्राक्ष ही रुद्राक्ष नजर आता है। वह हाथों में भी रुद्राक्ष लपेटे रहते हैं। उन्होंने इस हठयोग की वजह के बारे बताया कि यह हठयोगी जनकल्याण और हिंदुत्व के लिए है, जो उन्होंने अपने गुरु से सीखा है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हैं बवंडर बाबा से लकेर डिजिटल मौनी बाबा तक - फोटो : X
डिजिटल मौनी बाबा 

डिजिटल मौनी बाबा राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले हैं। वह 12 साल से मौन व्रत धारण किये हैं। वह अपने शिष्यों से सारी बातें डिजिटल माध्यम से करते हैं। इसके लिए वह कोई कॉपी कलम नहीं, बल्कि डिजिटल बोर्ड रखते हैं। महाकुंभ में वह भी आकर्षण का केंद्र हैं। 

Mount Kailash Mystery: पृथ्वी पर रहस्य, रोमांच और विज्ञान को चुनौती देता है महादेव का कैलाश पर्वत, आखिर क्यों नहीं पहुंचा कोई 'शिव के लोक'

4 of 6
महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हैं बवंडर बाबा से लकेर डिजिटल मौनी बाबा तक - फोटो : X
बवंडर बाबा 

मध्य प्रदेश से महाकुंभ में पहुंचे बवंडर बाबा खूब वायरल हैं। वह दिव्यांग होने के कारण तीन पहिये वाली मोटरसाइकिल से चलते हैं। वह हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति और तस्वीरों के अनादर को लेकर लोगों को जागरुक करते हैं। 

Optical Illusion Iq test: तस्वीर में काका के बीच लिखा है फूफा, क्या आप 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
विज्ञापन

5 of 6
महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हैं बवंडर बाबा से लकेर डिजिटल मौनी बाबा तक - फोटो : X
नाक से बांसुरी बजाते हैं बाबा 

पंजाब के पटियाला से महाकुंभ में पहुंचे ईश्वर बाबा अपनी अनूठी कला की वजह से आकर्षण का केंद्र बने हैं। वह एक साथ दो-दो बांसुरी बजाते हैं। सबसे अनोखी बात है कि वह अपनी नाक से भी बांसुरी बजा सकते हैं। जूना अखाड़े से जुड़े इस बाबा की प्रसिद्धि इतनी बढ़ गई है कि उनका नाम बांसुरी बाबा पड़ गया। 

CIA Secret Document: कब और कैसे होगा दुनिया का अंत? सीआईए के रहस्यमयी दस्तावेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने बवंडर बाबा से लकेर डिजिटल मौनी बाबा तक - फोटो : ANI
एनवायरमेंट बाबा

आवाहन अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अरुणा गिरी भी महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने 2016 में वैष्णो देवी से कन्या कुमारी तक 27 लाख पौधे बांटे थे। इसके बाद से उन्हें एनवायरमेंट बाबा कहा जाता है। इस बार उन्होंने महाकुंभ में 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा हुआ है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें