प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ताजा हालातों की बात करें, तो पिछले साल के मध्य से ही ऑस्ट्रेलिया में चूहे बढ़ने लगे थे। उसी समय से इनकी तादाद बढ़ती जा रही है। चूहों से लोगों को केवल अनाज और दूसरे सामानों के नुकसान का ही डर नहीं, बल्कि प्लेग जैसी महामारी का डर भी सता रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कई प्रांतों में पानी की टंकियों में चूहे मरे मिले, इसके बाद से ये आशंका और बढ़ गई है।