फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Attack: इन नस्ल के कुत्तों को पालने पर जा सकती है आपकी जान, जाना पड़ सकता है जेल

Wed, 14 Sep 2022 10:59 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इन नस्ल के कुत्तों को पालने पर जा सकती है आपकी जान - फोटो : Pixabay
Pitbull Attack: अगर आपको भी कुत्तों को पालने का शौक है, तो सावधान हो जाइए। अगर कुत्ते पालते हैं तो उसकी वजह से जेल भी जाना पड़ सकता है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर हम ऐसा क्यों कर रहे हैं? दरअसल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पालतू कुत्ता इतना खतरनाक हो गया था कि उसने अपने मालकिन को ही नोच-नोच कर मार डाला।

पालतू कुत्ते के हमले में जान गंवाने वाली 82 वर्षीय सुशीला त्रिपाठी एक सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। उनके बेटे अमित ने पिटबुल और लैब्राडोर दो कुत्ते पाल रखे हैं। खतरनाक पिटबुल कुत्ते ने जिम ट्रेनर अमित की मां सुशीला त्रिपाठी पर हमला कर दिया और उनको मार डाला। लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र के बंगाली टोला की यह घटना है। 

उनका जिम ट्रेनर बेटा जिम गया था और सुशीला पिटबुल को छत पर टहला रही थीं। इसी दौरान कुत्ते के गले में बंधी चेन खुल गई और उसने सुशीला पर हमला कर दिया। कुत्ते ने इतनी बुरी तरह से नोचा था कि उनके शरीर से मांस तक अलग हो गया था। इस दौरान वह घर में अकेली थीं। 
विज्ञापन

2 of 7
इन नस्ल के कुत्तों को पालने पर जा सकती है आपकी जान - फोटो : Pixabay

दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में पिटबुल शामिल है। पिटबुल नस्ल के कुत्ते अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। यह बहुत खतरनाक होते हैं। दुनिया के करीब 41 देशों में इस कुत्ते को पालने पर बैन है। इसकी नस्ल ओल्ड बुल डॉग और टेरियर डॉग की क्रॉस ब्रीडिंग से विकसित हुई है। इसके चार नस्ल होते हैं। दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में पिटबुल, रॉटवीलर, जर्मन शेफर्ड, अमेरिकन बुलडॉग और बुलमास्टिफ शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Pitbull Attack - फोटो : Pixabay

इतना खतरनाक क्यों होता है पिटबुल?

बताया जाता है कि पिटबुल को 18वीं सदी में बुल और बियर फाइट के लिए तैयार किया जाता था। यहां पर पिटबुल को दूसरे जानवरों पर हमला करने की ट्रेनिंग दी जाती थी। माना जाता है कि पिटबुल का हमला सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। 

4 of 7
Pitbull Attack - फोटो : Pixabay
कुछ स्टडी के मुताबिक, पिटबुल नस्ल के कुत्ते सबसे ज्यादा हमले करते हैं, हालांकि कुछ रिपोर्ट में इससे इंकार किया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह दूसरे कुत्तों से ज्यादा खतरनाक नहीं होता है। शांत माने जाने वाले गोल्डन रिट्रीवर भी कभी-कभी बेहद जानलेवा हो जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Pitbull Attack - फोटो : Pixabay

डॉक्टर कहते हैं कि पालतू कुत्तों की ट्रेनिंग और टीकाकरण करवाना जरूरी है। प्रॉपर ट्रेनिंग नहीं देने से वे काटने और किसी भी शख्स की जान लेने को अंजाम देते हैं। अगर आपने भी घर में डॉग पाल रखा है तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
Pitbull Attack - फोटो : Pixabay
अगर आप पर कुत्ता हमला करता है, तो उसका विरोध मत करें और शांत होकर लेट जाएं जिससे लगे कि कुत्ता जीत गया है। नस्ल के आधार पर कुत्तों को छह से एक साल तक की ट्रेनिंग दी जाती है। घर में खतरनाक नस्ल के कुत्ते पालने से पहले उनकी ट्रेनिंग जरूर करवानी चाहिए। बड़ी उम्र के कुत्ते लाने की जगह छोटी उम्र से उनको पालें और उनकी प्रॉपर ट्रेनिंग करवाएं। पालतू कुतों का टीकाकरण भी जरूर कराना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Pitbull Attack - फोटो : Pixabay
जानिए क्यों हो सकती है जेल

एक वकील के मुताबिक, इंसान को चोट पहुंचाने की आशंका से बचाने के लिए पशु मालिक को सुरक्षा ख्याल रखना होता है। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो दोषी पाए जाने पर छह महीने तक की जेल हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें