फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता समझ कर पाल रहे थे घर में, सच्चाई सामने आई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 10 Oct 2018 12:38 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Dog Bear
घर में जानवर पालने का शौक पूरी दुनिया में आम है। बड़ी संख्या में लोग घर में कुत्ते, बिल्ली और विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी पालते हैं। कुछ लोग जानवर खरीदते हैं तो कुछ सड़क पर घूम रहे बेसहारा लोगों को सहारा देते हैं। चीन में कुछ इसी प्रकार का काम एक पशु प्रेमी ने भी किया। पहाड़ों पर घूमते हुए उन्हें एक कुत्ते का बच्चा भटकता हुआ मिला। शख्स ने उसे उठाया और अपने घर ले आए लेकिन हकीकत सामने आने पर शरीर में सिरहन दौड़ गई।
विज्ञापन

2 of 7
Dog Bear
जिस जानवर की मासूमियत को देखने के बाद चीनी शख्स ने उसे घर ले जाने का फैसला किया था। घर जाते ही उसकी हरकतें उसे कुछ अजीब लगने लगी। पिल्ला घर में ही दो पैरों पर चलने लगा था। 
विज्ञापन

3 of 7
Dog Bear
फिर भी चीनी नागरिक को पिल्ले की सच्चाई का अंदाजा नहीं हुआ। 8 महीने तक वह चीनी परिवार के साथ ही रहा लेकिन कुछ ही दिनों में उसका वजन 80 किलोग्राम हो गया। पिल्ले का इतना वजन होना मुश्किल लगता है।

4 of 7
Dog Bear
कुत्ते का बच्चा बड़ा होने के बावजूद भौंकता नहीं था। दो पैरों पर चलता था और ढेर सारा खाना खाता था। उसने खुद से जांच पड़ताल की तो उसे समझ में आया कि यह दरअसल भालू का बच्चा है।
विज्ञापन

5 of 7
Dog Bear
भालू के बच्चे को खुला छोड़ने के बजाय चीनी शख्स उसे पिंजरे के भीतर रखने लगा। लेकिन यह बात किसी तरह चीन के वन विभाग तक पहुंच गई, जिस पर बवाल हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
Dog Bear
उन्होंने भालू को कब्जे में लिया और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dog Bear
अपने पालतू जानवर को जंगल में भेजने के बाद दुखी चीनी नागरिक ने मीडिया को बताया कि भालू काफी दोस्ताना व्यवहार रखता था। वह उसे अपने हाथ से खिलाता था, नहलाता था और घूमने भी ले जाता था। जब भालू अपने दो पैरों पर चलने लगा तो मुझे संदेह हुआ कि यह कुत्ते का पिल्ला तो नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें