Alien Mummies: पेरू के नाज्का रेगिस्तान में साल 2017 में अजीबोगरीब ममीज की खोज हुई थी। इन ममीज की तीन उंगुलियां और लंबी खोपड़ी थी। वैज्ञानिकों ने उस समय इन्हें एलियन (परग्रही) की ममीज बताया था। इसके बाद से इन ममी को लेकर अलग-अलग दावे किए जाने लगे। अब जांच के बाद हैरान करने वाला दावा किया गया है। बताया गया है कि यह 100 फीसदी असली ममियां हैं। यह प्राणी कभी जीवित रहे होंगे और इनकी हत्या की गई थी।
2017 में तीन उंगलियों वाली एलियन ममीज मिलने के बाद से वैज्ञानिकों को हैरान कर रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब वैज्ञानिकों ने कहा कि वे 1,200 साल पुरानी हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, पेरू की एलियन ममीज की हत्या की गई होगी। लम्बी खोपड़ी वाले रहस्यमयी तीन-उंगलियों वाले शवों की जांच करने वाले वैज्ञानिकों ने नए निष्कर्ष निकाले हैं। इनके बारे में उन्होंने दावा किया है कि वे नमूने 100 प्रतिशत असली हैं।