फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती का वो 'पाताल लोक' जहां जमीन के नीचे रहते हैं लोग, वजह है बेहद अजीब

Sat, 04 Jan 2020 05:33 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्यूनीशिया में जमीन के नीचे बने घर - फोटो : Social media
आपने अक्सर दादी-नानी की कहानियों में 'पाताल लोक' के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक 'पाताल लोक' धरती पर भी मौजूद हैं, जहां जमीन के नीचे घर बनाकर लोग रहते हैं। इसकी वजह भी बेहद चौंकाने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 5
ट्यूनीशिया में जमीन के नीचे बने घर - फोटो : Social media
ये है अफ्रीकी देश ट्यूनिशिया का दजेबेल दाहर इलाका, जहां लोग आज भी सैकड़ों साल पुराने घरों में रहते हैं। ये घर जमीन के नीचे बने होते हैं। इस अंडरग्राउंड गांव को तिज्मा के नाम से जाना जाता है।   
विज्ञापन

3 of 5
ट्यूनीशिया में जमीन के नीचे बने घर - फोटो : Social media
100 साल पुराने इन घरों में लोग रहते तो हैं ही, साथ ही उन्होंने जीवन यापन की तमाम सुविधाएं भी यहां इकट्ठा कर ली हैं। हालांकि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग वही हैं, जिनकी जमीन आसपास है और उन्हें यहां खेती करनी होती है। इसके अलावा काफी लोग इस इलाके को छोड़कर शहरी क्षेत्रों की ओर कूच कर गए हैं। 

4 of 5
ट्यूनीशिया में जमीन के नीचे बने घर - फोटो : Social media
जो लोग यहां जमीन के नीचे बने घरों में रहते हैं, उनका कहना है कि उन्हें अपनी जमीन और संस्कृति से प्यार है, इसलिए वो इसे छोड़कर नहीं जाना चाहते। यहां छुट्टियों के दौरान घूमने-फिरने के लिए पर्यटक भी आते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्यूनीशिया में जमीन के नीचे बने घर - फोटो : Social media
दरअसल, इन घरों को जमीन के नीचे बनाने का मकसद इस इलाके में चलने वाली गर्म हवाओं से निजात पाना था। यहां बने ज्यादातर घर मिट्टी के ही बने होते हैं, जो भीषण गर्मी में भी ठंडे रहते हैं। इसके अलावा इनकी बनावट भी ऐसी होती है कि यहां हवा आने की जगह बनी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें