फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पाकिस्तानी वेटर रातोंरात बना 'स्टार', हॉलीवुड के इस एक्टर के कारण इंटरनेट पर छाया

Wed, 01 May 2019 07:01 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
हमशक्ल की चर्चा तो हमेशा ही होती है लेकिन इस बार पाकिस्तान का एक वेटर रातोंरात इंटरनेट में वायरल हो गया।  गेम ऑफ थ्रोन्स देखा है? अगर नहीं देख तो कोई बात नहीं। दरअसल, टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोंस के मशहूर एक्टर टायरन लेनिस्टर का हमशक्ल इन दिनों सुर्खियों में है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : KJZZ
गेम ऑफ थ्रोंस में टायरन लेनिस्टर का किरदार निभाने वाले पीटर डिंकलेज के हमशक्ल की तस्वीरें और कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पीटर डिंकलेज जैसा दिखने वाला शख्स पाकिस्तान का है। ये हमशक्ल बेहद मामूली है, होटल में वेटर का काम करता है। इस शख्स का नाम रोजी खान है लेकिन गेम ऑफ थ्रोंस फेम एक्टर की तरह दिखने की वजह से इन दिनों इंटरनेट सनसनी बन गया है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : George Herald
रिपोर्ट के मुताबिक, रोजी नाम का ये वेटर जिसकी शक्ल जीओटी के मशहूर किरदार टिरियन लेनिस्टर से मिलती है वह रावलपिंडी के एक कश्मीरी रेस्टोरेंट में काम करता है। उत्तरी पाकिस्तान के मानशेरा में जन्मे रोजी का सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि कद भी पीटर के समान है यानी 4 फुट 5 इंच। वो एक बार जरूर उन्हें मशहूर बनाने वाले पीटर चिंकलागे से मिलतना चाहेंगे। क्योंकि उनकी बदौलत ही लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेना शुरू किया।

4 of 6
- फोटो : Social Media
रोजी खान, पाकिस्तान में स्टार बन गए हैं। वो जहां काम करते हैं, लोग उनसे खासतौर पर मिलने आते हैं। उनका कहना है कि जब मैं कहीं जाता हूं तो कोई भी मेरे पास आकर पीटर डिंकलेज की तस्वीर दिखाता है। कद काठी और शक्ल सूरत में पीटर डिंकलेज जैसे दिखने वाले रोजी खान का कहना है कि उन्होंने कभी गेम ऑफ थ्रोंस का नाम नहीं सुना था। जब लोगों ने उन्हें बताया तो अच्छा लगा। मैं गेम ऑफ थ्रोंस (जीओटी) के किरदार टायरन लेनिस्टर को बहुत प्यार करता हूं। 
विज्ञापन

5 of 6
Doppelganger - फोटो : twitter
रोजी खान और पीटर डिंकलेज की शक्ल और कद में भी कोई फर्क नहीं है। दोनों का कद 4 फीट 5 इंच है। रोजी के पाकिस्तानी फैंस कहते हैं कि हम तो रेस्टोरेंट अब रोजी से मिलने आते हैं। खुशी होती है कि इतने बड़े स्टार का हमशक्ल हमारे साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Geo.tv
सोशल मीडिया पर रोजी के होटल में काम करते हुए कई वीडियो और तस्वीरें इन दिनों तेजी से वायरल हो रही हैं। रोजी के बॉस का कहना है कि जब वो काम पर नहीं आता है या फिर बीमार हो जाता है तो लोग उसके बारे में पूछते हैं। अब बहुत से लोग उसे प्यार करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें