हमारा यह ब्रह्मांड करोड़ों आकाशगंगाओं से मिलकर बना है। आसमान में अनगिनत तारों को देखते हुए कई बार हमारे मन में यह सवाल आता है कि क्या इस ब्रह्मांड में हम अकेले हैं? या हमारे अलावा भी कहीं किसी सुदूर ग्रह पर कोई एलियन जीवन मौजद होगा। नासा ने अब तक कई तरह के एक्सोप्लेनेट्स को ढूंढ निकाला है, जिनमें से कई ग्रह तो पृथ्वी जैसे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन एक्सोप्लेनेट्स में कहीं कोई विकसित जीवन फलफूल रहा है?
इंसान लंबे समय से आकाश में टकटकी लगाए इन सब सवालों के जवाब ढूंढता रहा है। गीजा के पिरामिड हों या माया सभ्यता की रहस्यमयी लिखावट हर जगह कई ऐसे संकेत मिलते हैं, जो परग्रही जीवन को लेकर हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं आज के इस आधुनिक युग में विज्ञान टेलीस्कोप और अंतरिक्ष यान की मदद से इन सवालों के जवाब ढूंढ रहा है।