Optical Illusions IQ Test: सोशल मीडिया में अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों की खास बात यह है कि वह हमारी आंखों और दिमाग दोनों को धोखा देने का काम करती हैं। इस तरह की तस्वीरें विश्वास दिलाती हैं कि जो आप देखते हैं वही सच है, लेकिन बिल्कुल भी ऐसा नहीं है। इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर में एक तोता छिपा है जिसे आपको खोजने का चैलेंज दिया गया है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लोगों को चुनौती देती हैं और ऑब्जर्वेशन स्किल का टेस्ट करती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं और इनसे दिमाग की अच्छी कसरत होती है। इस तस्वीर में एक जगंल दिखाई दे रहा है जिसमें हर-भरे पेड पौधे दिख रहे हैं। जंगल के बीच से एक सड़के गई है और दोनों तरफ पेड़ पौधे लगाए गए हैं। इन हरे-भरे पेड़े पौधों के बीच एक तोता छिपा हुआ है। अगर आप अपने आपको जीनियस मानते हैं, तो तोता खोजकर दिखाएं।