Optical Illusions: सोशल मीडिया पर मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusions Photos) देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन्स तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का दिमाग चकरा जाता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लगता है कि हम जो देख रहे हैं वही सच है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। एक बार फिर इंटरनेट पर इसी तरह की तस्वीर वायरल हो रही है। यह एक आर्ट है जिसमें एक नंबर छिपा हुआ है और आपको इसे खोजना है।
इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा कि एक ब्लैंक पेपर है जिस पर अलग-अलग रंगों से टेढ़ी मेढ़ी लाइनें बनाई गई हैं, लेकिन इसमें एक नंबर भी है। छिपे नंबर को खोजने के लिए लोगों को 15 सेकेंड का समय दिया गया है। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर ने लोगों के दिमाग को घूमा दिया है। इस तरह की तस्वीरें मानव मस्तिष्क की अवलोकन कौशल की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं। इसको ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है।