फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: गुब्बारे की घटना के बाद पहली बार मिले ब्लिंकन और वांग यी, मनीष सिसोदिया से आज पूछताछ करेगी सीबीआई

Sun, 19 Feb 2023 07:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी के साथ मुलाकात की। इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सेना द्वारा एक संदिग्ध चीनी निगरानी गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद से वरिष्ठ अमेरिकी और चीनी अधिकारियों के बीच यह पहला आमना-सामना था। वहीं, दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में रविवार को केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (सीबीआई) उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी। यह पूछताछ सीबीआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में होगी। साथ ही इस्राइल की सेना ने शनिवार की रात विनाश्कारी भूकंप से प्रभावित सीरिया की राजधानी दमिश्क में हवाई हमला किया। इस हमले में आम नागरिकों सहित कम से कम 15 लोग मारे गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन (बाएं) और चिनी विदेश मंत्री वांग यी (दाएं)। - फोटो : ANI
गुब्बारे की घटना के बाद पहली बार मिले एंटनी ब्लिंकन और वांग यी
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी के साथ मुलाकात की। इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सेना द्वारा एक संदिग्ध चीनी निगरानी गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद से वरिष्ठ अमेरिकी और चीनी अधिकारियों के बीच यह पहला आमना-सामना था। दोनों शीर्ष अमेरिकी और चीनी राजनयिकों के बीच वार्षिक म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर एक बैठक हुई। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
मनीष सिसोदिया। - फोटो : फाइल फोटो
शराब घोटाला मामला: मनीष सिसोदिया से आज पूछताछ करेगी सीबीआई
दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में रविवार को केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (सीबीआई) उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी। यह पूछताछ सीबीआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में होगी। इस खबर की पुष्टि सीबीआई के सूत्रों ने की है। इसे लेकर मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'सीबीआई ने कल फिर बुलाया है। मेरे खिलाफ इन्होंने CBI, ED की पूरी ताकत लगा रखी है, घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
इस्राइल ने सीरिया के दमिश्क में किया हवाई हमला, नागरिकों समेत 15 की मौत
इस्राइल की सेना ने शनिवार की रात विनाश्कारी भूकंप से प्रभावित सीरिया की राजधानी दमिश्क में हवाई हमला किया। मानवाधिकार संस्थान सीरियन ऑब्जर्वेटरी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि इस हमले में आम नागरिकों सहित कम से कम 15 लोग मारे गए। बताया गया कि एयर स्ट्राइक में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया गया। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
जेपी नड्डा (फाइल फोटो)। - फोटो : Amar Ujala
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कर्नाटक दौरा आज से, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह दौरा पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा की राज्य इकाई ने बताया कि नड्डा रविवार को उडुपी और बेलूर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
केरल हाईकोर्ट। - फोटो : PTI
केरल हाईकोर्ट ने कहा- गृहिणी भी होती है राष्ट्र निर्माता, वर्किंग वूमेन की तरह मिले मुआवजा
केरल उच्च न्यायालय ने केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) को हादसे में पीड़िता को इस आधार पर मुआवजा देने से इनकार करने के लिए फटकार लगाई कि वह एक गृहिणी है और कोई पैसा नहीं कमाती है। कोर्ट ने इसे अपमानजनक और समझे के परे बताया है। कोर्ट ने गृहिणी की भूमिका को राष्ट्र निर्माता बताते हुए बेहतर मुआवजा देने का आदेश दिया है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
साइबर सुरक्षा पर नीति लाएगी यूपी सरकार
गृह, वित्त, ऊर्जा व सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी विभागों के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार साइबर सुरक्षा नीति लाएगी। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की साइबर सुरक्षा नीति ऐसा मॉडल स्थापित करे जो जी-20 देशों के डिजिटल इकॉनमी वर्किंग ग्रुप के लिए भी मिसाल बने।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media
Lucknow : महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने बुलाने वालों पर होगी कार्रवाई
बेवजह गिरफ्तारी करने और महिलाओं, बुजुर्गों व नाबालिगों को थाने में बुलाकर पूछताछ की प्रवृत्ति को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीजीपी डीएस चौहान ने मातहतों को निर्देश दिए हैं कि जब तक किसी मामले में पुख्ता साक्ष्य न हों, संदेह के आधार पर गिरफ्तारी न की जाए। डीजीपी ने इन निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
नीदरलैंड के विदेश मंत्री वोपके होकेस्ट्रा। - फोटो : Twitter@WBHoekstra
नीदरलैंड ने मॉस्को पर लगाया जासूसी का आरोप, रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित
नीदरलैंड ने मॉस्को पर जासूसी के लिए राजनयिकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कई रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने और एम्स्टर्डम में रूस के व्यापार मिशन को बंद करने की घोषणा की है। नीदरलैंड टाइम्स ने बताया कि नीदरलैंड ने रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला किया है क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता ठप हो गई है और उन्हें देश छोड़ने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
उद्धव ठाकरे गुट दोराहे पर, व्हिप पर नहीं पहुंचे तो छिन सकती है विधायकी
केंद्रीय निर्वाचन आयोग के फैसले से महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। वहीं, उद्धव गुट के विधायक और सांसद दोराहे पर हैं। शिंदे की शिवसेना के व्हिप जारी करने पर यदि विधायक अनुपस्थिति रहते हैं तो उन्हें अयोग्य करार दिया जा सकता है और उनकी विधानसभा की सदस्यता जा सकती है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न। - फोटो : सोशल मीडिया
Tarak Ratan: जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई तारक रत्न का निधन
तेलुगू अभिनेता और राजनेता नंदमुरी तारक रत्न का निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शनिवार (18 फरवरी) को उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार नारायण हृदयालय में उनका इलाज चल रहा था। 39 वर्षीय तारक को चित्तूर की एक राजनीतिक रैली के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें