फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में चट्टान के बीच छिपे हैं तीन उल्लू, सिर्फ एक फीसदी लोग खोजने में हुए कामयाब

Wed, 15 Jun 2022 02:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस तस्वीर में चट्टान के बीच छिपे हैं कितने उल्लू - फोटो : Lizard Martini
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) यानी 'आंखों को धोखा' देने वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों को देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी करीब 99 प्रतिशत लोग गलत देते हैं। 

आंखों को धोखा वाली कहावत तो हम सभी ने सुनी होंगी। लेकिन इस बीच अब एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रही है। इस तस्वीर में सच्चाई सामने होते हुए भी आपको नहीं दिखाई देगी। आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और आप बताइए कि इसमें आपको कुछ दिख रहा है या नहीं। इस तस्वीर में तीन उल्लू छिपे हुए हैं, लेकिन उनको खोजने में आपका दिमाग घूम जाएगा। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में तीनों उल्लू कहां-कहां छिपे हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इस तस्वीर में चट्टान के बीच छिपे हैं कितने उल्लू - फोटो : Lizard Martini
अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो यह तस्वीर बिल्कुल सही है। देखने में तो यह तस्वीर सामान्य है, लेकिन इसमें छिपे तीन उल्लू को खोजना कठिन है। इसके लिए आपको थोड़ा अपने दिमाग पर जोर डालना होगा। तभी आपको इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं पहाड़ों में उल्लू नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इस तस्वीर में चट्टान के बीच छिपे हैं कितने उल्लू - फोटो : Lizard Martini

यह तस्वीर पूरी तरह से आंखों को धोखा देने वाली है जिसमें आपको तीन उल्लुओं को तलाशना है। तस्वीर में बने चट्टानों के बीच उल्लू बैठे हुए हैं। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें लोगों को सिर्फ चारों तरफ चट्टान दिख रहे हैं। इसमें बैठे तीनों उल्लुओं को खोजने में लोगों का दिमाग घूम जा रहा है। 

4 of 5
इस तस्वीर में चट्टान के बीच छिपे हैं कितने उल्लू - फोटो : Lizard Martini
15 सकेंडे में खोजने वाले कहलाएंगे जीनियस

क्या आपने 15 सेंकेंड में तस्वीर में छिपे तीनों उल्लुओं को खोज लिया है। दरअसल तस्वीर में तीनों उल्लू चट्टानों पर आपके सामने ही बैठे हैं, लेकिन ध्यान से देखने पर ही ये आपको नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर लोगों के दिमाग को घूमा देने वाली यह तस्वीर आपके दिमाग की एक्सरसाइज कराने वाली है। चट्टान और उल्लुओं का रंग बिल्कुल एक तरह है जिसकी वजह से उनको खोजना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस तस्वीर में चट्टान के बीच छिपे हैं कितने उल्लू - फोटो : Lizard Martini

सोशल मीडिया पर करीब 99 फीसदी लोग इन चट्टानों में उल्लुओं को खोजने में असमर्थ हैं। अगर आपने अभी तक तस्वीर में उल्लुओं को नहीं देखा है, तो हम आपको के लिए तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें देख सकते हैं कि कहां पर वह बैठे हैं। इसमें आप आसानी से उल्लुओं को देख सकते हैं। आप पत्थरों के सबसे ऊपरी भाग में पहले देखते हैं तो आपको बाएं से दाहिने तरफ बीच में तीनों उल्लू साथ दिख जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें