Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन शब्द काफी चर्चा में है। हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) से संबंधित तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें लोगों को चैलेंज दिया जाता है जिससे पूरा करना होता है। चैलेंज को पूरा करने में लोगों को मजा आता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऐसी तस्वीरें लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। तस्वीरों में कोई न कोई चीज चिपी होती है, जिसे हमें खोजना होता है। इन छिपी वस्तुओं को खोजने में लोगों का दिमाग घूम जाता है। हालांकि इन तस्वीरों से लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जो आपके दिमाग को घूमा कर रख देगी।