फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion Test: अगर हिम्मत है तो इस तस्वीर में छिपे भालू को खोजकर दिखाएं, पता चलेगा कितने जीनियस हैं आप

Thu, 14 Jul 2022 04:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अगर हिम्मत है तो इस तस्वीर में छिपे भालू को खोजकर दिखाएं - फोटो : Twitter
Optical Illusion Hindi: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों ( Optical Illusion Viral Photo) से इंटरनेट भरा पड़ा है। इन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है। दरअसल यह तस्वीरें एक खास एंगल से कैमरे में कैद की जाती हैं। इस रहस्यमयी तस्वीरों में चीजें आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें दिखाई नहीं देती हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग की अच्छी कसरत हो जाती है। 

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आखों का धोखा। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का अधिकतर लोग गलत जवाब देते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें भालू छिपा हुआ है। अगर आप इस तस्वीर में छिपे भालू को खोज लेते हैं तो माना जाएगा कि आप तेज दिमाग वाले हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अगर हिम्मत है तो इस तस्वीर में छिपे भालू को खोजकर दिखाएं - फोटो : Twitter

हम जिस वायरल तस्वीर को लेकर आए हैं इसको आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। इस तस्वीर में भालू छिपा हुआ है। अब इसे गौर से देखिए औऱ बताइए कि इसमें भालू कहां छिपा हुआ है। बाज की नजर रखने वाले लोगों के भी इस तस्वीर में भालू को खोजने में पसीने छूट जाएंगे। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में भालू कहां छिपा है।
विज्ञापन

3 of 5
अगर हिम्मत है तो इस तस्वीर में छिपे भालू को खोजकर दिखाएं - फोटो : Twitter
यह तस्वीर देखने में सामान्य है, लेकिन इसमें छिपे भालू को खोजना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत पड़ेगी। तभी आप इसमें भालू को खोज सकते हैं। अगर आप भालू को खोज लेते हैं, तो आप सबसे बड़े जीनियस कहे जाएंगे। अब देखना है कि क्या आप भालू को खोज पाते हैं। 

4 of 5
अगर हिम्मत है तो इस तस्वीर में छिपे भालू को खोजकर दिखाएं - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल इस खास तस्वीर में एक सैनिक बर्फीले क्षेत्र में बंदूक लेकर तैनात है। इस तस्वीर में सैनिक के अलावा पेड़ हैं जो बर्फ से ढके हुए हैं। इसमें सामने ही भालू है, लेकिन नजर नहीं आ रहा है। अगर आप खुद को तेज दिमाग वाला और बुद्धिमान समझते हैं, तो भालू को खोजकर दिखाएं। अगर आप 15 सेकेंड के अंदर तस्वीर में छिपे भालू को खोज लेते हैं, तो रिकाॅर्ड बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर हिम्मत है तो इस तस्वीर में छिपे भालू को खोजकर दिखाएं - फोटो : Twitter
जानिए कहां छिपा है भालू

अगर आपने दिए गए समय में भालू को खोज लिया, तो सच में आप बहुत तेज दिमाग वाले हैं और चीजों को तुरंत कैच कर लेते हैं। आप भालू को अगर नहीं खोज पाए हैं, तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने तस्वीर पोस्ट की है जिसमें आप उसको आसानी से देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें