Optical Illusion: सोशल मीडिया पर दिमाग को उलझा देने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photo) वायरल होती रहती हैं। इनको हल करने में लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। ऑप्टिकल इल्यूजन एक आर्ट और तस्वीर होती हैं, जिसमें छिपी किसी चीज को खोजना होता है। इसके साथ ही कई ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी पर्सनैलिटी (Optical Illusion Personality Test) के बारे में बताते हैं। इन पहेलियों को हल करने से दिमागी कसरत होती है और अवलोकन क्षमता बढ़ती है।
जिस तरह शरीर को स्वस्थ और फुर्ती रखने के लिए कसरत की जरूरत होती है, उसी तरह दिमाग को तेज और फिट रखने के लिए दिमागी कसरत की आवश्यकता होती है। आप दिमाग की कसरत के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप पजल गेम्स खेल सकते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) देखने को मिलते हैं।