फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: क्या आप इस तस्वीर में छिपे घोड़े को ढूंढ सकते हैं? 99 फीसदी लोग खोजने में हो चुके हैं फेल

Thu, 29 Dec 2022 04:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप इस तस्वीर में छिपे घोड़े को ढूंढ सकते हैं? - फोटो : Twitter
Optical Illusion, IQ Test: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Optical Illusion Viral Photo) देखने को मिलती हैं। इस तरह की तस्वीरों को देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोगों का दिमाग घूम जाता है। अपने आप को तेज दिमाग वाला व्यक्ति समझने वाले लोग भी इन तस्वीरों को देखने के बाद भ्रमित हो जाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब ही होता है आंखों का धोखा। ऐसी चीज या तस्वीर जिसे देखने के बाद आपकी आंखें धोखा खा जाएं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक घोड़ा छिपा है। अब आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और खोजिए कि इसमें घोड़ा कहां पर है। तेज दिमाग वाले लोग भी इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद कन्फ्यूज हो चुके हैं। इस घोड़े को खोजने के लिए आपको 10 सेकेंड का समय दिया गया है। अब देखना यह है कि आप इस घोड़े को खोज पाते हैं या नहीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप इस तस्वीर में छिपे घोड़े को ढूंढ सकते हैं? - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर ने लोगों को सोच में डाल दिया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर घोड़ा कहां पर छिपा हुआ है। दरअसल घोड़ा ऐसी जगह पर छिपकर खड़ा है जिसे खोजना बेहद मुश्किल है। अगर आप इस घोड़े को 10 सेकेंड के अंदर खोज लेते हैं, तो मान लिया जाएगा कि आप जीनियस हैं और किसी भी पहेली को आसानी से सुलझा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप इस तस्वीर में छिपे घोड़े को ढूंढ सकते हैं? - फोटो : Twitter
आपको वायरल तस्वीर में घर दिखाई दे रहे हैं। इस घर के सामने से एक सड़क जा रही है और घर के बगल में पेड़ पौधे दिखाई दे रहे हैं। घर में खिड़कियां बनाई गई हैं। अब इस तस्वीर में किसी को कहीं कोई घोड़ा नहीं दिख रहा है। लेकिन इस तस्वीर में एक घोड़ा है जिसको आपको खोजना है। 
 

4 of 5
क्या आप इस तस्वीर में छिपे घोड़े को ढूंढ सकते हैं? - फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करना बेहद मुश्किल होता है। बहुत मेहनत करने के बाद भी ज्यादातर लोगों को कामयाबी नहीं मिल पाती है। इन तस्वीरों में चीजों को ऐसे छिपाया जाता है कि आंखों के सामने होने के बावजूद नजर नहीं आती हैं। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूजन से दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को सुलझाने में लोगों को आनंद आता है।


Ajab-Gajab: दुनिया के इन देशों में कभी नहीं डूबता है सूरज, रात में दिखता है कुछ ऐसा नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप इस तस्वीर में छिपे घोड़े को ढूंढ सकते हैं? - फोटो : Twitter
अगर आप अभी भी घोड़े को नहीं देख पाए हैं, तो आप ध्यान से घर की खिड़कियों को देखिए आपको घोड़ा एक खिड़की के अंदर झांकता हुआ नजर आएगा। अगर आप अभी भी घोड़े को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से छिपा घोड़ा देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें