फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: जीनियस हैं, तो इस तस्वीर में ढूंढकर दिखाएं कहां छिपा बैठा है सांप, अच्छे अच्छे लोग हो गए फेल

Sun, 19 Jun 2022 03:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तो इस तस्वीर में ढूंढकर दिखाएं कहां छिपा बैठा है सांप - फोटो : Twitter @I_JyotiMehra
Optical Illusion Hindi: इंटरनेट पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें ( Optical Illusion Viral Photo) खूब वायरल हो रही हैं। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का दिमाग चकरा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आखों को धोखा देने वाली तस्वीरें। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और सही जवाब देना मुश्किल हो जाता है। इन तस्वीरों के बारे में पूछे गए सवाल का 99 प्रतिशत लोग गलत जवाब देते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। 

सोशल मीडिया पर इस वायरल तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सही उदाहरण मान सकते हैं। अब आप इस तस्वीर को ध्यान देखिए और दिमाग लगाकर बताइए कि इसमें खतरनाक सांप कहां छिपा है। तेज दिमाग वाले लोगों के भी इस तस्वीर में सांप को खोजने में पसीने छूट जाएंगे। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में कौन सांप है और कहां छिपा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
इस तस्वीर में ढूंढकर दिखाएं कहां छिपा बैठा है सांप - फोटो : Twitter @I_JyotiMehra
आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में आंखों के सामने ही चीजें होती हैं, लेकिन दिखाई नहीं पड़ती हैं। एक बात जरूर है कि इन तस्वीरों से दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है।
विज्ञापन

3 of 5
इस तस्वीर में ढूंढकर दिखाएं कहां छिपा बैठा है सांप - फोटो : Twitter @I_JyotiMehra
यह वायरल तस्वीर देखने में सामान्य है, लेकिन इसमें छिपे खतरनाक सांप को खोजना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत पड़ेगी। तभी आप सही जवाब दे सकते हैं। अगर आप सांप को 20 सेकेंड में सांप खोज लेते हैं, तो आप सबसे बड़े जीनियस हैं।

4 of 5
इस तस्वीर में ढूंढकर दिखाएं कहां छिपा बैठा है सांप - फोटो : Twitter @I_JyotiMehra

जंगल की पत्तियों में छिपा है सांप

वायरल तस्वीर जंगल में जमीन पर सूखे पत्ते पड़े हैं जिसमें खतरनाक सांप छिपा हुआ है और अपने शिकार पर घात लगाया हुआ है। बांज की नजर वाले भी आसानी से इस सांप को नहीं खोज सकते हैं। अगर आपकी आंखें बाज की तरह हैं तो आप 20 सेकेंड में छिपे सांप को खोजकर दिखाइए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस तस्वीर में ढूंढकर दिखाएं कहां छिपा बैठा है सांप - फोटो : Twitter @I_JyotiMehra
कहां बैठा है सांप

अगर आपकी नजर पैनी है, तो आप सांप तुरंत खोजे लेगें। अगर आप सांप को नहीं खोज पाए हैं, तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। ज्यादा लोग इसे नहीं खोज पाए हैं। इस तस्वीर में सांप दाईं तरफ पत्तों के बीच बैठा हुआ है। अगर अभी आप नहीं देख पाएं हैं, तो हमने तस्वीर पोस्ट की है जिसमें आप खतरनाक अजगर को आसानी से देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें