Optical Illusion: इंटरनेट पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें ( Optical Illusion Viral Photo) खूब देखने को मिलती हैं। दिमाग को घूमा देने वाली इन तस्वीरों को देखकर ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिनको खोजना बेहद कठिन होता है। इन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजने में अधिकतर लोग फेल हो जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो (Optical Illusion Photo) वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस तस्वीर को देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। इस फोटो में एक महिला हमारी आंखों के सामने ही बैठी है, लेकिन लोगों को नजर नहीं आ रही है। अगर आपके पास बाज की नजर है, तो आप महिला को आसानी से खोज सकते हैं। ज्यादातर लोगों को फोटो में महिला नहीं दिखाई दे रही है और खोज-खोजकर परेशान हो गए हैं। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में महिला कहां पर बैठी हुई है?