Pilotless Passenger Planes: वर्तमान समय में फ्लाइट को पायलट उड़ाते हैं, लेकिन आने वाले समय में इनकी कमान मशीन के हाथ में हो सकती है। अब बहुत जल्द ही हवाई यात्रियों को बिना पायलटलेस प्लेन में यात्रा करने को मिलेगा। सेल्फ ड्राइविंग कारों और ड्राइवरलेस मेट्रो अब पायलटलेस प्लेन भी उड़ान भरेंगे। कई कंपनियां जहाजों को ऑटोनोमस करने की तेजी से तैयारी कर रही है।
दुनिया की कई कंपनियां पायलटलेस प्लेन बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं। इसके साथ ही इस काम में कई स्टार्टअप भी लगे हुए हैं। दिग्गज कंपनियों में शामिल एयरबस और बोइंग भी इस सपने को पूरा करने के लिए इनोवेशन कर रही है। एयरबस ने 350 एयरलाइनर के सिस्टम को दिखाया था। यह ऑटोमेटिक तरीके से टेक ऑफ कर सकते थे, लैंड कर सकते थे और पार्क भी कर सकते थे। आइए जानते हैं पायलटलेस प्लेन आसमान में कैसे उड़ान भरेंगे।