Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर दिमाग को घूमा देने वाली तस्वीर देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करने का चैलेंज दिया जाता है, लेकिन इनको हल करना बेहद मुश्किल होता है। इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) कहा जाता है। पहेलियां न सिर्फ दिमाग को उलझा देती हैं, बल्कि आपके दिमाग की परीक्षा भी लेती हैं। इंटरनेट पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
इस तरह की कई तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करना होता है, जबकि कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photo) आपकी पर्सनैलिटी के बारे में भी बताती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जो आपके दिमाग को घूमाकर रख देगी। इस तस्वीर में एक मेंढक छिपा है जिसे आपको खोजना है। मेंढक को खोजने के लिए सात सेकेंड की समयसीमा तय की गई है। अगर तय समय के अंदर मेंढक को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।