Optical Illusion: अगर आप अपने दिमाग को सक्रिया रखना चाहते हैं और मनोरंजन भी करना चाहते हैं, तो ऑप्टिकल इल्यूजन गेम्स आपके लिए अच्छा विकल्प हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे गेम्स खूब देखने को मिलते हैं, जिनमें छिपी चीजों को तय समय के भीतर खोजना होता है। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी नजरों की परीक्षा लेते हैं, तो कुछ आपकी पर्सनैलिटी और अवलोकव क्षमता के बारे में भी रोचक बातें बताते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें पहली नजर में बिल्कुल सामान्य नजर आती हैं, लेकिन इनमें ऐसी चीजें छिपी होती हैं जो आंखों के सामने होने के बाद भी आसानी से नजर नहीं आतीं। इन्हें इस तरह डिजाइन किया जाता है कि आपका दिमाग और आंखें दोनों भ्रमित हो जाएं। यही वजह है कि इन्हें हल करना मुश्किल होता है।