फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: क्या आप इस तस्वीर में 20 सेकेंड के अंदर मुर्गी को खोज सकते हैं, जीनियस हैं तो ढूंढकर दिखाइए

Tue, 27 Dec 2022 03:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप इस तस्वीर में 20 सेकेंड के अंदर मुर्गी को खोज सकते हैं - फोटो : Twitter
Optical Illusion Image: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photos) खूब देखने को मिलते हैं। इन तस्वीरों में लोगों को काफी दिलचस्पी होती है। इसके जरिए लोग अपना आईक्यू लेवल चेक करते हैं और आनंद उठाते हैं। हम आपके लिए हर दिन तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लेकर आते हैं जो आपके दिमाग को घूमा कर रख देती हैं। 

आपने अभी तक कई हैरतअंगेज और भ्रम में डालने वाले ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Image) देखे होंगे। इनमें छिपी पहेलियों को सुलझाने में पसीने छूट जाते हैं। इस तरह की तस्वीरें दिमाग की कसरत करवाती हैं और इससे ऑब्जर्वेशन स्किल दुरुस्त होता है। इससे दिमाग फ्रेश होता है। आपके लिए आज भी हम एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें एक मुर्गी छिपी है। इस मुर्गी को खोजने के लिए 20 सेकेंड का समय दिया गया है। अब देखना है कि आप तस्वीर में मुर्गी को खोज लेते हैं? 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप इस तस्वीर में 20 सेकेंड के अंदर मुर्गी को खोज सकते हैं - फोटो : Twitter
आपको जो तस्वीर दिख रही है उसमें एक घर दिखाई दे रहा है जिसके पास खूर सारे हरे-भरे पेड़ हैं। इसका एक मेन गेट दिखाई दे रहा है जिसके सामने एक रोड है। अब इन्ही के बीच मुर्गी छिपी है जिसे आपको खोजना है। अगर आप अपने आपको जीनियस मानते हैं, 20 सेकेंड के अंदर छिपी मुर्गी को खोजकर दिखाइए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप इस तस्वीर में 20 सेकेंड के अंदर मुर्गी को खोज सकते हैं - फोटो : Twitter
अगर आपने मुर्गी खोज ली है तो माना जाएगा कि वाकई आप तेज दिमाग के इंसान हैं, लेकिन अगर आप मुर्गी नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि मुर्गी कहां पर है। इस तस्वीर में ज्यादातर लोग मुर्गी को खोजने में फेल हो चुके हैं। 


China Wuhan Lab: चीन की इस लैब में हैं जानलेवा वायरस, इस तरह काम करते हैं वैज्ञानिक, जानकर कांप जाएगी रूह

4 of 5
क्या आप इस तस्वीर में 20 सेकेंड के अंदर मुर्गी को खोज सकते हैं - फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आंखों का धोखा देने वाली तस्वीरें। इन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें दिखती नहीं हैं। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का ज्यादातर लोग सही जवाब नहीं दे पाते हैं। इस वायरल तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप इस तस्वीर में 20 सेकेंड के अंदर मुर्गी को खोज सकते हैं - फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजों को इस तरह छिपाया जाता है कि लोगों का दिमाग घूम जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में मुर्गी आंखों के सामने ही हैं, लेकिन किसी को दिख नहीं रही है। आप गेट के बाईं तरफ सड़क पर घास के पास देखिए आपको मुर्गी आसानी से दिख जाएगी। अगर नहीं दिख रही है, तो हमने तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से मुर्गी को देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें