Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों (Optical Illusion Photo) से इंटरनेट भरा पड़ा है। आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो का मतलब होता है, आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें। इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है। लेकिन इस तस्वीरों से दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है।
आंखों को धोखा देने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इन तस्वीरों को लोग पसंद भी करते हैं, क्योंकि लोगों को इनको लेकर मिले चैलेंज को पूरा करने में मजा आता है। इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज जरूर छिपी होती है और आंखों के सामने होने के बावजूद दिखाई नहीं देती है। हम एक बार फिर ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें चार चीते छिपे हुए हैं जिन्हें आपको खोजना है। आइए देखते हैं कि चिता कहां छिपे हुए हैं।