Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Images) और वीडियो देखकर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने के बाद दिमाग सोचने पर मजबूर होता है। इससे आपके दिमाग की कसरत होती है और दिमाग तेज होता है। आप तो अच्छी तरह जानते होंगे कि दिमाग की जितनी कसरत होती है, वो उतना ही तेज होता है।
सोशल मीडिया पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें वायरल होती हैं। लोगों से यूजर्स सवाल करते हैं कि आखिर इस तस्वीर में आपको क्या चीज दिख रही है? इन दिनों इंटरनेट पर एक इसी तरह की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक बुक स्टोर नजर आ रहा है जिसमें एक बिल्ली छिपकर कहीं बैठी है। लोगों को चैलेंज दिया गया है कि तस्वीर में बिल्ली को खोजकर दिखाएं। इस बिल्ली को खोजने के लिए 11 सेकेंड की समयसीमा तय की गई है। अब देखना है कि क्या आप इस तस्वीर में क्या सेकेंड के अंदर बिल्ली को खोज लेते हैं?