फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में है हीरे की अंगूठी, खोजने वाले को कहा जाएगा जीनियस, ज्यादातर लोग हो गए फेल

Sun, 17 Jul 2022 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस तस्वीर में है हीरे की अंगूठी - फोटो : Twitter
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का दिमाग घूम जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आखों का धोखा। इन फोटोज को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन तस्वीरों को लेकर मिले चैलेंज को सिर्फ एक फीसदी लोग पूरा कर पाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर आंखों को धोखा देने वाली एक और तस्वीर वायरल हो रही है। 

इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। अब आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें हीरे की अंगूठी कहां पर है। तेज दिमाग वाले लोग भी इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद कन्फ्यूज हो जाएंगे और शायद ही अंगूठी को खोज पाएं। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में हीरे की अंगूठी कहां पर है। 
विज्ञापन

2 of 5
इस तस्वीर में है हीरे की अंगूठी - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं जिसका जवाब खोजना बेहद मुश्किल होता है। ये तस्वीरें आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ बताती हैं। इसके साथ ही अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी ये तस्वीरें बिल्कुल सही होती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इस तस्वीर में है हीरे की अंगूठी - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर ने लोगों के दिमाग को घूमा दिया है, क्योंकि इस तस्वीर में लोगों के लिए हीरे की अंगूठी खोज पाना बेहद मुश्किल है। इन तस्वीरों को देखकर सही जवाब खोजना बेहद मुश्किल होता है। 

4 of 5
इस तस्वीर में है हीरे की अंगूठी - फोटो : Twitter
गार्डन की इस पजल फोटो में लोगों से हीरे की अंगूठी को खोजने के लिए कहा गया है। कुछ लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने अंगूठी को खोज लिया है, जबकि कुछ लोगों को काफी खोजने के बाद भी इस तस्वीर में अंगूठी नहीं मिली। तो आप अंगूठी खोजने की कोशिश करें। तस्वीर देखने में सामान्य है, लेकिन इसमें अंगूठी को खोजना उतना ही कठिन है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत है, क्योंकि तभी आप सही जवाब दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस तस्वीर में है हीरे की अंगूठी - फोटो : Twitter
अंगूठी खोजने के लिए लोगों को इशारा भी किया गया है। बताया गया है कि अंगूठी का बैंड पीला है जिसमें छोटा हीरा लगा हुआ है। क्या आपको अंगूठी मिली है। अगर आप अंगूठी नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमनें तस्वीर शेयर की है जिसमें आपको आराम से अंगूठी दिख जाएगी। अब आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को अंगूठी खोजने का टास्क दे सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें