Optical Illusion IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन एक तरह का दिमागी कसरत है, जो आंखों और मस्तिष्क को भ्रमित करता है। कई लोगों को इसे सुलझाने में आनंद आता है। इसे हल करने से दिमाग तेज होता है। इसके साथ ही सोचने की क्षमता बढ़ती है और याद्दाश्त भी तेज होती है। इसकी वजह से दिमागी कसरत के लिए कई लोग ऑप्टिकल इल्यूजन का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी ऑप्टिकल इल्यूजन खूब देखने को मिलते हैं।
आज हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में एक टाइगर को छिपाया गया है, जिसे खोजने के लिए सात सेकेंड की समयसीमा तय की गई है। अगर आप तय समय के अंदर टाइगर को ढूंढने में कामयाबी हासिल कर लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। अगर आप टाइगर को नहीं खोज पाते हैं, तो आपको अपनी अवोलकन क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है।