Oldest River In World: क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे प्रचीन नदी कौन सी है? भारत में ज्यादातर लोग गंगा को सबसे प्राचीन नदी मानते हैं। उनका मानना है कि भारत में सबसे प्रचानी नदी बहती है, लेकिन ऐसा नहीं है। माना जाता है कि नदियां एक समय के बाद सूख जाती हैं, लेकिन विशेषज्ञों की इस समझ को चुनौती मिली है। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे पुरानी नदी से जुड़ी कुछ रोचक बातें और जानते हैं कि किस देश में बहती है।
कितने साल से बह रही है नदी?
- कई हजार साल से दुनिया की सबसे पुरानी नदी बह रही है। ऑस्ट्रेलिया की फिंके नदी (स्थानीय भाषा में लारापिंटा) को सबसे प्राचीन नदी माना जाता है।
- कहा जाता है कि फिंके नदी 30 से 40 करोड़ साल पुरानी है, जिसके कारण यह दुनिया की सबसे पुरानी नदी है। दावा किया जाता है कि यह नदी डायनासोर से भी पुरानी है। इसके किनारे पर कभी डायनासोर घूमते थे।