Nuclear Powered Sky Hotel: दुनियाभर में आपको कई आलीशान और लग्जरी होटल मिलेंगे, जहां हर तरह की सुविधाएं मौजूद होती हैं। कई होटल अपने अनोखेपन के लिए भी जाने जाते हैं, चाहे स्विट्जरलैंड के खूबसूरत पहाड़ों की गोद में बने ‘एश्चर क्लिफ' की बात करें या मालदीव के रंगाली आइलैंड पर स्थित ‘कोनराड होटल’ की, इन होटलों में एक अलग ही रोमांच महसूस होता है। इसके अलावा बर्फबारी का आनंद दिलाने वाला फ्रांस का ‘एट्रप रीव्स’ भी बेहद मशहूर है। वहीं इटली का ‘ग्रोटा होटल’ एक गुफा के अंदर होने की वजह से जाना जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे अनोखे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने अब तक ख्वाबों में ही सोचा होगा, लेकिन अब वह हकीकत में बदलने जा रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं आसमान में मौजूद एक होटल (Sky Cruise) की, जिसमें जिम से लेकर स्विमिंग पूल तक सारी आलिशान सुविधाएं मौजूद होंगी।