इस वैलेंटाइन अपने साथी को गिफ्ट करिए "चांद का टुकड़ा"
- फोटो : Pixabay
चांद पर अपना आशियाना बनाने वालों का सपना बहुत जल्द पूरा होने वाला है। विशेषज्ञों की टीम इसके लिए योजना बनाने में दिन-रात जुटी हुई है। वो दिन दूर नहीं जब चांद पर जमीनें और मकान मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, इन जमीनों की कीमत या किराया कितना होगा अभी तक इसका खुलासा होना बाकी है। ऐसे में उन लोगों के लिए ये बेहतरीन मौका है जो अपनी साथी को चांद पर जमीन का एक टुकड़ा गिफ्ट देना चाहते हैं।