फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस देश में सैकड़ों साल पुरानी जेल बनी आलीशान होटल, 20 हजार रुपया है एक रात का किराया

Wed, 02 Jun 2021 10:10 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होटल में बदला जेल - फोटो : सोशल मीडिया
जेल एक ऐसी जगह होती है, जहां पर चोरी, डकैती से लेकर अन्य अपराधों के लिए सजा के तौर पर अपराधियों को रखा जाता है। कोई जेल अच्छी सुविधाओं के जानी जाती है, तो कोई कैदियों के प्रति अपनी क्रूरता के लिए जानी जाती हैं। दुनियाभर में ऐसी तमाम जेल हैं, जो कैदियों से भरी हुई हैं। वहीं कई देशों में हालात ऐसे हैं कि जेल में कैदी बिल्कुल ना के बराबर हैं। इतना ही नहीं कई देशों में अब जेलों को होटल में बदला जा रहा है। कुछ ऐसा ही हुआ है इंग्लैंड के बॉडमिन इलाके में। यहां एक सैकड़ों साल पुरानी जेल को आलीशान होटल में बदल दिया गया। इस आलीशान होटल में ठहरने के बाद आपको अंदाजा ही नहीं लगेगा कि आप किसी ऐसे जेल में हैं, जहां कभी खूंखार कैदी रहते थे। वहीं इस होटल के बगीचों में टहलने के दौरान आपको ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा कि कभी यहां कैदियों को फांसी पर लटकाया गया होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जेल से बना होटल - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 240 साल पहले जॉर्ज तृतीय के जमाने में इस जेल का निर्माण किया गया था, जिसे साल 1920 में बंद कर दिया गया। फिलहाल इस जेल को 70 कमरों के आलीशान होटल में बदल दिया गया है। जेल को होटल का रूप देने में 6 साल का समय लगा और 5 करोड़ पाउंड (करीब 516 करोड़ रुपये) खर्च हुए।
विज्ञापन

3 of 5
जेल से बना होटल - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के सबसे आकर्षक इलाकों में से एक बॉडमिन में जेल से बने इस होटल में एक रात गुजारने के लिए करीब 20 हजार रुपये खर्च करने होंगे। बता दें कि अगले महीने जी-7 समिट में आने वाले मेहमानों को भी इस होटल का नजारा दिखाया जाएगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम की एक जेल को 'द हेट अर्साइथिस' नाम के होटल में बदल दिया गया। इस होटल के कमरों में अब अतिथि आरामदायक तरीके से ठहरते हैं, जहां कभी कैदी रखे जाते थे। जेल की इस पूरी बिल्डिंग को इस तरह से बदल दिया गया है, जिसकी साज-सज्जा को देखकर बिल्कुल लगता ही नहीं कि यहां कभी जेल भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
नीदरलैंड्स की जेलों के बंद होने की वजह वहां का लो क्राइम-रेट है। इसके साथ ही अगर कोई कैदी जेल जाता है, तो उसे जल्दी से जल्दी बाहर निकालकर समाज से जोड़ने की मुहिम शुरू हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें