Nostradamus FIFA World Cup: दुनिया में कई ऐसे भविष्यकता हैं जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। अब इन दिनों ब्राजील के एक भविष्यवक्ता की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस भविष्यकता का नाम एथोस सैलोम है जिनकी तुलना नास्त्रेदमस से की जा रही है। एथोस सैलोम को नए जमाने का नास्त्रेदमस बताया जाता है जिनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोम ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup 2022) को लेकर भी भविष्यवाणी की थी जो बिल्कुल सच साबित हुई है।
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस जीत में अर्जेंटीना की टीम के कप्तान मेसी की अहम भूमिका रही। आपको जानकर यकीन नहीं होगा, लेकिन नए जमाने नास्त्रेदमस ब्राजील के युवा भविष्यवक्ता एथोस सैलोम ने मेसी के विश्व विजेता बनने की पहले भविष्यवाणी कर दी थी।