फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nostradamus Predictions: साल 2023 में शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध, नए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से डरी दुनिया

Fri, 03 Mar 2023 01:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
साल 2023 में इस वजह से शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध - फोटो : craig hamilton parker/youtube
Nostradamus Bhavishyavani: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण (Russia-Ukraine Wr) युद्ध जारी है। दोनों देश के बीच हो रही जंग को एक साल से अधिक हो चुका है, लेकिन युद्ध खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है। रूस-यूक्रेन में हो रही जंग के बाद अब दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध (Third World War) का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच कई भविष्यवक्ताओं ने तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर क्रेग हैमिल्टन पार्कर की भविष्याणी की चर्चा रही है। 

क्रेग हैमिल्टन पार्कर ने बेहद हैरान करने वाली भविष्यवाणी की है। क्रेग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि साल 2023 में तीसरा विश्वयुद्ध (World War 3) युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत एक प्लेन क्रैश से होगी। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की क्रेग हैमिल्टन ने बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। इसके बाद से क्रेग को नए जमाने का नास्त्रेदमस कहा जाने लगा। 
विज्ञापन

2 of 7
साल 2023 में इस वजह से शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध - फोटो : Third World War Predictions
क्रेग का कहना है कि तीसरे विश्व युद्ध के लिए ताइवान जिम्मेदार होगा। उन्होंने दावा किया है कि ताइवान में एक भीषण विमान हादसा होगा। उनका कहना है कि साल 2023 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
साल 2023 में इस वजह से शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध - फोटो : Third World War Predictions
भविष्यवक्ता ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि दो विमानों या दो पनडुब्बियों के बीच टक्कर होगी। उन्होंने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस घटना से चीन और ताइवान के बीच एक बड़ा संघर्ष शुरू हो सकता है। अगले दो सालों में यह सबसे गंभीर होगा। 
 

4 of 7
साल 2023 में इस वजह से शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध - फोटो : Third World War Predictions
क्रेग हैमिल्टन पार्कर का दावा है कि इसी साल यानी 2023 में ताइवान को लेकर संघर्ष शुरू होगा। उनका दावा है कि पनडुब्बियों की आपस में टक्कर होगी या दो हवाई जहाज टकराएंगे। संभावना है कि इसे कोई शख्स ट्रिगर करे। देखते ही देखते यह अनियंत्रित हो जाएगा। लंबे समय से चीन और ताइवान के बीच तनाव चल रहा है। ताइवान अपने आपको को एक स्वतंत्र राष्ट्र बताता है, जबकि चीन अपना हिस्सा होने का दावा करता है। 

Aliens-Human War: इस महीने धरती पर आने वाली भयानक तबाही! शख्स ने की साल 2023 के लिए खतरनाक भविष्यवाणियां
विज्ञापन

5 of 7
साल 2023 में इस वजह से शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध - फोटो : Third World War Predictions
भयानक होगा युद्ध का परिणाम

उन्होंने कहा कि युद्ध का परिणाम भयानक हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस जंग में ताइवान का अमेरिका पक्ष लेगा और यह युद्ध इतना बड़ा होगा कि इसके आगे यूक्रेन युद्ध छोटा साबित होगा।
 
विज्ञापन

6 of 7
साल 2023 में इस वजह से शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध - फोटो : iStock
उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि चीन का पक्ष रूस लेगा, जो खतरनाक साबित होगा। सबसे बड़ी चिंता है कि मामला बेहद बदतर हो जाएगा। उनका कहना है कि इस युद्ध में एक नए चीन का जन्म होगा। कई देशों में चीन टूट जाएगा और बड़ा चीन समाप्त हो जाएगा। 

Alien Life: अंतरिक्ष में इन जगहों पर हो सकते हैं एलियन, इंसानों का कर रहे इंतजार, जानिए कहां हैं परग्रही जीव
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साल 2023 में इस वजह से शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध - फोटो : iStock
फ्रांस के असली भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भी भविष्यवाणी की है कि साल 2023 में एक भयानक युद्ध होगा। इसके साथ ही बाबा वेंगा ने भी साल 2023 में तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी की है। बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां अभी तक सच साबित हो चुकी हैं। ऐसे में अब इन भविष्यवक्ताओं की साल 2023 में तीसरे विश्व की भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें