फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां, नए साल से पहले खौफ में है दुनिया

Sat, 10 Dec 2022 05:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां - फोटो : iStock
Year Ender 2022: रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग ने दुनिया को दो गुटों में बांट दिया है। सबसे खतरनाक बात यह है कि तबाही मचाने वाले परमाणु बम से हमले की धमकियां दी जा रही हैं। सबसे बड़ा डर यह है कि अगर इसी तरह तनाव बढ़ता रहा, तो तीसरा विश्व युद्ध शुरू न हो जाए। डर की वजह यह भी है कि कई भविष्यवक्ताओं ने भी तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। 

फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus Prediction) ने तीसरी विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है जिससे लोग डर रहे हैं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले साल यानी साल 2023 में दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2022 ) की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित होती हैं। आइए जानते हैं कि नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए कौन-कौन सी भविष्यवाणियां की थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां - फोटो : Third World War Predictions
फटेगा परमाणु बम 

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि साल 2022 में परमाणु बम फटेगा। इसकी वजह से जलवायु परिवर्तन होगा। इसके अलावा धरती की स्थिति में बदलाव हो सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां - फोटो : Third World War Predictions
धरती पर मचेगा उथल-पुथल

नास्त्रेदमस ने साल 2022 को लेकर कई डरावनी भविष्यवाणी की थीं। उन्होंने बताया है कि इस साल धरती को बहुत ज्यादा नुकसान होगा। ऐस्टरॉयड की वजह से धरती पर तबाही मच सकती है। समुद्र में बड़ी चट्टानें गिरेंगी जिससे भयानक लहरें उठेंगी जो धरती के चारों तरफ फैल जाएंगी। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होने के चलते भारी नुकसान होगा। 

Optical Illusion: तस्वीर में छिपी है स्ट्रॉबेरी, क्या आप नौ सेकेंड में खोज लेंगे? ज्यादातर लोग हो चुके हैं फेल

 

4 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां - फोटो : iStock
मंहगाई में होगी बारी वृद्धि

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2022 में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। अमेरिकी डॉलर में तेजी से गिरावट आएगी। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता के मुताबिक, 2022 में लोग सोने, चांदी और बिटकॉइन को ही संपत्ति मानने लगेंगे। इनमें लोग अधिक पैसा निवेश करेंगे जिससे धरती पर तबाही मचेगी। 



 
विज्ञापन

5 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां - फोटो : नास्त्रेदमस की डराने वाली भविष्यवाणी
धरती पर छाएगा अंधेरा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में तबाही मचने के बाद शांति आएगी। इससे पहले धरती पर 72 घंटे के लिए अंधेरा छा जाएगा। उन्होंने कहा कि पतझड़ के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। कई देशों में चल रहा युद्ध एक प्राकृतिक घटना के बाद समाप्त हो जाएगा। दुनिया में तीन दिन तक अंधेरा रहेगा जिसके बाद आधुनिक जीवन खत्म हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां - फोटो : iStock
फ्रांस में मचेगी तबाही

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में फ्रांस में बड़ी तबाही मचेगी। इस देश में तूफान की वजह से तबाही मचेगी। इस तूफान की वजह से दुनिया के कई इलाकों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। भविष्यवाणी में साल 2022 में बड़े स्तर पर भूखमरी पैदा होने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें