फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nostradamus: क्या तीन महीने में सच होंगी नास्त्रेदमस की ये डरावनी भविष्यवाणियां? अगर ऐसा हुआ तो मचेगी तबाही

Sat, 05 Oct 2024 08:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
 क्या तीन महीने में सच होंगी नास्त्रेदमस की ये डरावनी भविष्यवाणियां? - फोटो : अमर उजाला
Nostradamus Predictions 2024: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' 16वीं सदी के एक लोकप्रिय भविष्यवक्ता और ज्योतिषी थे। नास्त्रेदमस को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। नास्त्रेदमस की तमाम भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2024 ) की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2024 के लिए भी कई बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। अब तीन महीने के बाद 2025 की शुरुआत हो जाएगी और 2024 खत्म हो जाएगा। 

साल 2024 के बचे महीनों में नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियों के सच होने की आशंका जताई जा रही है। अगर यह भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो पूरी दुनिया में भयानक तबाही मचेगी। उनकी किताब में लिखीं भविष्यवाणियां अक्सर प्रतीकों और अलंकारिक भाषा में होती हैं। इसकी वजह से उनकी व्याख्या करना कठिन काम होता है। आइए जानते हैं कि कौन सी वो भविष्यवाणियां, जिनके सच होने की आशंका जताई जा रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
क्या सच होने जा रही है नास्त्रेदमस की ये डरावनी भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
नास्त्रेदमस ने वैश्विक संकट की भविष्यवाणी की है। खासतौर पर उन्होंने युद्ध, प्राकृतिक आपदा और सामाजिक अस्थिरता की भविष्यवाणी की है। इस्राइल और ईरान के बीच जिस तरह की स्थिति बन रही है, उससे एक महायुद्ध का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या सच होने जा रही है नास्त्रेदमस की ये डरावनी भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
नास्त्रेदमस ने दावा किया है कि साल 2024 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा था कि दूसरे विश्व युद्ध के 79 साल बाद एक नया विश्व युद्ध होगा। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या नास्त्रेदमस की तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी सच साबित होगी?
 

4 of 5
क्या सच होने जा रही है नास्त्रेदमस की ये डरावनी भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
नास्त्रेदमस ने युद्ध के अलवा राजनीतिक उथल-पुथल की भी भविष्यवाणी की है। उनकी यह भविष्यवाणी भी सच साबित हो सकती है। दरअसल, सुपरपावर अमेरिका में नवंबर के महीने में चुनाव होना है और अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इसका असर पूरी दुनिया पर दिखेगा। खासतौर पर उन देशों पर जहां पर जो फिलहाल युद्ध लड़ रहे हैं। 

World's Smallest Air Travel: ये है विश्व की सबसे छोटी हवाई यात्रा, मात्र 80 सेकंड में सफर होगा खत्म

The Origin Of Samosa: भारत नहीं बल्कि ईरान से जुड़ा है समोसे का इतिहास, दिलचस्प है इस चटपटे पकवान की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या सच होने जा रही है नास्त्रेदमस की ये डरावनी भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
नास्त्रेदमस ने जलवायु परिवर्तन और इसके प्रभावों की भविष्यवाणी की है। अक्तूबर 2024 में दुनिया को मौसम के बदलने की घटनाओं, जैसे तूफान, भूकंप, या अन्य प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। नास्त्रेदमस ने स्वास्थ्य संकट को लेकर भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने अक्तूबर 2024 में इंसानों को किसी नई बीमारी या स्वास्थ्य समस्या को लेकर सतर्क रहना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें