ऑनलाइन चैलेंज का आजकल खूब ट्रेंड हैं। लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को खूब चैलेंज देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार ये चैलेंज जानलेवा हो सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : Social Media
इंटरनेट सनसनी बनने के लिए 29 साल के इस शख्स ने जो कुछ किया उससे उसकी जान पर ही बन आई। चलिए जानते हैं खेल-खेल में इस आदमी ने ऐसा कौन सा जानलेवा चैलेंज लिया जिसके कारण उसको अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : Social Media
नॉर्थईस्ट चीन के रहने वाले चू ने 3 महीने तक एल्कोहल के साथ कुकिंग ऑयल पी लिया। चू ने ऑनलाइन सेलिब्रिटी बनने के लिए लाइव चैलेंज लिया जिसमें इसने एल्कोहल के साथ कैन भरकर कुकिंग ऑयल यानि रिफाइंड पिया।
4 of 5
- फोटो : Social Media
चू ने तीन महीने तक ऐसा किया जिसमें वे एल्कोहल, स्प्राउट्स, कुकिंग ऑयल और वो सब पीते थे जो उनके फैंस उन्हें पीने के लिए रिक्वेस्ट करते थे। तीन महीने तक चू ऐसा करते हुए सोशल मीडिया पर लाइव हुए। इसके एवज में चू के फैंस उन्हें पैसा भी देते थे।
चू को बेशक इस दौरान पेट में दर्द होता था लेकिन वो उसे नजरअंदाज कर देते थे, लेकिन अब चू इस दुनिया में नहीं है। चू इस खेल या चैलेंज के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठा। हालांकि अब चू की वीडियो ऑनलाइन हटा दी गई है।