फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nilgai Facts: नीलगायों को क्यों कहा जाता है नीलगाय? इसकी सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Tue, 05 Aug 2025 05:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Nilgai Facts: नीलगाय हर मौसम में दिखाई देती है। देश के अलग-अलग जगहों पर नीलगाय को देखा जा सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में काफी नीलगाय देखी जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि नीलगाय हमेशा झुंड में रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नीलगायों को क्यों कहा जाता है नीलगाय? इसकी सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock
Nilgai Facts: दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। सभी जीवों की अलग-अलग खासियत और विशेषताएं होती हैं। इनमें कुछ जीव बेहद खतरनाक होते हैं, तो कुछ बेहद शांत होते हैं। कुछ जानवरों के बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। गाय के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है। भारत में गाय को मां का दर्जा मिला हुआ है। लेकिन देश में नीलगाय भी काफी प्रसिद्ध है। आप में ज्यादातर लोग नीलगाय के बारे में जानते होंगे। लेकिन इसका रंग न नीला होता है और न यह गाय है, तो फिर इसे नील गाय क्यों कहा जाता है? 

नीलगाय हर मौसम में दिखाई देती है। देश के अलग-अलग जगहों पर नीलगाय को देखा जा सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में काफी नीलगाय देखी जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि नीलगाय हमेशा झुंड में रहती हैं। आइए जानते हैं नील गाय के बारे में रोचक बातें...
 
विज्ञापन

2 of 5
नीलगायों को क्यों कहा जाता है नीलगाय? इसकी सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock
घोड़े की तरह दिखती है नीलगाय 

नीलगाय स्लेटी रंग की होती हैं और देखने में घोड़े की तरह लगती है। नीलगाय हिरण की तरह लंबी छलांग लगाती है। नीलगाय का पिछला हिस्सा अगले हिस्से से कम ऊंचा होता है, जिससे यह घोड़े की तरह दौड़ नहीं सकती है। नर नीलगाय ग्रे रंग का होता है, जबकि मादा का रंग भूरा होता है। दूर से देखने पर नर नीलगाय नीले रंग का नजर आता है, तो वहीं मादा अपने कान के रंग की वजह से गाय की तरह दिखती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
नीलगायों को क्यों कहा जाता है नीलगाय? इसकी सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock
क्यों कहा जाता है नीलगाय?

रंग और कान की वजह से इसे नीलगाय कहा जाता है। कई लोगों को इसे लेकर काफी भ्रम रहता है। नीलगाय को नीलगाय इसलिए कहते हैं, क्योंकि इसका रंग नीला-भूरा (नील) होता है और इसका कान गाय की तरह दिखता है। यह मृग श्रेणी का जानवर है। 

Viral Video: रात को तीन बजे बेटी के कमरे में दिखा भूतिया दोस्त? पिता ने आधी रात को देखा डरावना मंजर
 

4 of 5
नीलगायों को क्यों कहा जाता है नीलगाय? इसकी सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock
नीलगाय काफी लंबे समय तक बिना पानी के रहते सकते हैं। यह जानवर दिन में घूमते रहते हैं और घास, झाड़ियों के पत्ते आदि खाते हैं। इनको जंगलों में रहना पसंद नहीं है। यह घास के मैदानों में रहना पसंद करते हैं। 

Ajab-Gajab: इस सांप की कीमत है 25 करोड़ रुपये! आखिर क्यों है इतना महंगा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीलगायों को क्यों कहा जाता है नीलगाय? इसकी सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock
नीलगाय को भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में एक संरक्षित जीव के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। हालांकि, इसे मारने के लिए प्रशासन की अनुमति ली जा सकती है। नीलगाय से किसानों को काफी नुकसान होता है, क्योंकि यह फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें